Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड: लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में हाईकोर्ट में दायर हुई पीआईएल
    झारखंड

    झारखंड: लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में हाईकोर्ट में दायर हुई पीआईएल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव रिम्स के केली बंगलों में इलाजरत हैं। लेकिन बिहार की राजनीति का एक केली बंगलो एक अहम केंद्र बन चुका है।

    भले ही विधानसभा चुनाव बिहार में हो लेकिन मुख्य केंद्र रांची का यह बंगलो बन चुका है और लगातार बिहार के नेता और कार्यकर्ता इस बंगलों का रुख कर रहे हैं। लेकिन इसकी वजह से लालू की मुश्किल बढ़ सकती है, क्योंकि जेल मैनुअल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए याचिकाकर्ता मनीष कुमार के द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

    याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव लगातार जेल मैनुअल का उल्लंघन कर रहे हैं और सैकड़ों लोगों से रोज मिलकर न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। मामले पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मनोज टंडन ने बताया कि सीबीआई निदेशक, झारखंड के गृह सचिव समेत केंद्रीय गृह सचिव को प्रतिवादी बनाया है।

    गौरतलब है कि पूर्व में भी लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में न्यायिक हिरासत में जाने के बाद भी बीएमपी गेस्ट हाउस में रह रहे थे, तब सर्वोच्च न्यायालय ने अविलंब SLP CRL 2296/1998 Order दिनांक 27.11.1998 के द्वारा न्यायिक आदेश के तहत लालू को बेऊर जेल पहुंचाया था। जनहित याचिका में इस आदेश का भी जिक्र किया गया है।

    दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उनका इलाज रिम्स में चल रहा है. रिम्स के पेइंग वार्ड में वह इलाजरत थे लेकिन कोविड-१९ को देखते हुए उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले यानी केली बंगले में शिफ्ट किया गया है।

    Jharkhand news lalu yadav Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय वैज्ञानिक का दावा, कोरोना को मात देकर ठीक हो रहे लोगों के अंगो पर पड़ रहा संक्रमण का असर
    Next Article महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर 1800 का है बकाया, जानें क्या है पूरा मामला

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.