Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 1:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»गुमला में पिकअप और बाइक की टक्कर, एक की मौ’त, छह से अधिक घायल
    गुमला

    गुमला में पिकअप और बाइक की टक्कर, एक की मौ’त, छह से अधिक घायल

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 14, 2025Updated:June 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा गुमला-छत्तीसगढ़ मेन रोड पर बकसपुर गांव के पास रात करीब 10 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

    हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय सत्यम शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वह नवागढ़ पतरा टोली गांव का निवासी था। उसके साथ बाइक पर सवार रायडीह निवासी आजम खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।

    टक्कर के बाद पिकअप वाहन सड़क से लगभग 30 मीटर दूर जाकर एक गड्ढे में गिर गया। पिकअप में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए—मरियम कुल्लू (48), अलवीना सुरीन (25), निशा सुरीन (3) और निमंती सुरीन (35)। ये सभी बसिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं और छत्तीसगढ़ के घोलेंगे गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे।

    पिकअप में कुल 20 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक सत्यम और घायल आजम गुमला के एसएस हाई स्कूल रोड स्थित मां शाकंबरी ट्रेडर्स में कार्यरत थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।

    सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

    Also Read : Air India के सभी बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की होगी जांच, DGCA का बड़ा फैसला

    Also Read :  क्रिकेट का ‘बन्नी हॉप’ कैच अब से अवैध घोषित, ICC ने लिया फैसला

    Azam Khan bike and pickup collision Gumla Accident injured family Jharkhand news people returning from marriage pickup accident Raidih police station RIMS Ranchi Road Accident road safety Satyam Shivam आजम खान गुमला हादसा घायल परिवार झारखंड समाचार पिकअप दुर्घटना बाइक और पिकअप टक्कर रायडीह थाना रिम्स रांची शादी से लौट रहे लोग सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सत्यम शिवम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : झारखंड- ओडिसा सीमावर्ती इलाका में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ के ASI घायल
    Next Article डुमरी MLA जयराम महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को लिखा पत्र… जानें क्यों

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह-रांची मार्ग पर बारिश का कहर, 12 फिट गड्ढे में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे

    July 30, 2025
    झारखंड

    झारखंड में पहली बार आवास बोर्ड देगा रिहायशी प्लॉट, पुरानी विधानसभा के पीछे शुरू होगी योजना

    July 30, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में जमीन को लेकर विवाद, अहले सुबह अपराधी ने गो’ली मा’र की ह’त्या

    July 30, 2025
    Latest Posts

    सुबह खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, रहें स्वस्थ और तंदुरुस्त!

    July 30, 2025

    सभी बसों में अब आगे की चार सीटें होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित

    July 30, 2025

    आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन का नाम “सैमसंग”, पिता “आईफोन”, मां “स्मार्टफोन”!

    July 30, 2025

    गिरिडीह-रांची मार्ग पर बारिश का कहर, 12 फिट गड्ढे में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे

    July 30, 2025

    खिड़की की सरिया में फंसा तीसरी कक्षा का छात्र, वीडियो वायरल

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.