Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 1:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उमस वाली गर्मी से जल्द मिलेगी झारखंड के लोगों को राहत… जानें
    झारखंड

    उमस वाली गर्मी से जल्द मिलेगी झारखंड के लोगों को राहत… जानें

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 25, 2025Updated:April 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. अगले दो दिनों तक झारखंडवासी तेज धूप और पसीने से जूझते रहेंगे.

    जमशेदपुर सबसे गर्म शहर

    बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे गर्म स्थान जमशेदपुर रहा, जहां पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री, चाईबासा में 42.9 डिग्री, बोकारो में 42.1 डिग्री और राजधानी रांची में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    उमस बनी बड़ी चुनौती

    मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में उमस भरी गर्मी से परेशानी और बढ़ेगी. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह और धनबाद समेत कई जिलों में उमस के कारण हालात बिगड़ सकते हैं. आज आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. सूरज पूरे जोश में रहेगा और लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत नहीं मिलेगी.

    तूफान-ओलावृष्टि का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने 26 से 28 अप्रैल तक झारखंड के 11 जिलों में आंधी, तेज हवाओं, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. बोकारो, धनबाद, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में गर्जन और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, 27 अप्रैल को रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

    Also Read : निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में बेरमो में आक्रोश मार्च

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 25 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Jharkhand Heatwave Jharkhand weather update Monsoon 2025 Thunderstorm Alert Weather Alert Jharkhand आंधी अलर्ट ऑरेंज अलर्ट ओलावृष्टि गर्मी जमशेदपुर तापमान झारखंड झारखंड उमस झारखंड न्यूज झारखंड मौसम तापमान रिकॉर्ड मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची मौसम हीटवेव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 25 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड आसिफ शेख का घर बम से उड़ाया… देखें Video

    Related Posts

    झारखंड

    एरोबिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 21 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

    September 14, 2025
    खेल

    पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    September 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 336 पंचायतों में शुरू होगी लीची की खेती, मनरेगा से मिलेगी मदद

    September 14, 2025
    Latest Posts

    बिहार में NDA ने कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण का किया ऐलान

    September 14, 2025

    IRCTC का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹11,910 में अयोध्या, शिमला और राजस्थान की सैर

    September 14, 2025

    नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की ने संभाला कार्यभार, मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी

    September 14, 2025

    तालाब में नहाने गये युवक की डूबने से मौ’त, बर्तन दुकान में करता था काम

    September 14, 2025

    हिंदी दिवस : पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं, हिंदी को बताया संस्कृति की धरोहर

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.