Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 2:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा के लोगों ने इस संगठन के संयुक्त प्रयास से किया स्वैच्छिक रक्तदान
    जामताड़ा

    जामताड़ा के लोगों ने इस संगठन के संयुक्त प्रयास से किया स्वैच्छिक रक्तदान

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वैच्छिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : ईश्वर चंद्र विद्यासागर सेवा फाउंडेशन एवं नेताजी ब्लड डोनर संगठन जामताड़ा के संयुक्त प्रयास से श्रद्धेय ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि करौं रोड करमाटांड़ में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ निलेश कुमार उपस्थित रहे। आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 20 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें 8 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तबीर भारत मंडल, अजय राय, दीपक मंडल, जगदीश मंडल, पिंटू कुमार अन्य लोग ने इस कार्यक्रम में रक्तदान कर अपना योगदान दिया।

    मौके पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर निलेश कुमार सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से लोगों के शरीर में एक नई उर्जा का संचार होता है।रक्तदान के पश्चात 90 दिन के बाद लोगों के शरीर में फिर नया रक्त संग्रह हो जाता है। इसलिए लोगों को रक्तदान करने से कभी घबराना नहीं चाहिये और रक्तदान कर लोगों की जान बचानी चाहिये।

    वहीं, मौके पर नेताजी ब्लड डोनर संगठन के सचिव डॉक्टर चंचल भंडारी ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा है।

    इस रक्तदान कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में शिक्षाविद सह समाजसेवी डॉ दुर्गादास भंडारी, नेताजी ब्लड डोनर संगठन जामताड़ा के सचिव सह समाजसेवी डॉ चंचल भंडारी, सक्रिय सदस्य लारेब खान, निवास कुमार तथा नंदनकानन परिचालन समिति के सचिव चंदन मुखर्जी, मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार सहित कई ब्लड बैंक अधिकारी-कर्मचारी ने भी सहयोग दिया। मौके पर ईश्वर चंद्र विद्यासागर के फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप मंडल, सचिव निवास मंडल, कोषाध्यक्ष प्रेम मंडल, संरक्षक विकास मंडल, महेंद्र मंडल, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाया।

    Also Read : DGP अनुराग गुप्ता को CID और ACB का अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

    Ajay Rai Blood Bank Incharge Blood Donation Blood Donors Deepak Mandal Dr. Nilesh Kumar health awareness Ishwar Chandra Vidyasagar Seva Foundation Jagdish Mandal Jamtara Karown Road Karmatand Netaji Blood Donor Organization Pintu Kumar Raktabir Bharat Mandal Social Service Voluntary Blood Donation Camp अजय राय ईश्वर चंद्र विद्यासागर सेवा फाउंडेशन करौं रोड करमाटांड़ जगदीश मंडल जामताड़ा डॉ निलेश कुमार दीपक मंडल नेताजी ब्लड डोनर संगठन पिंटू कुमार ब्लड बैंक इंचार्ज रक्तदाता रक्तदान रक्तबीर भारत मंडल सामाजिक सेवा स्वास्थ्य जागरूकता स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSTF ने ढाई कराेड़ की चरस के साथ तस्कर काे किया गिरफ्तार
    Next Article बिहार में शराबबंदी से पुरुष और महिलाएं दोनों खुश : CM नीतीश कुमार

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025
    झारखंड

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025
    जमशेदपुर

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.