Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2025 ♦ 7:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा में अतिक्रमण हटाने पर फूटा लोगों का गुस्सा, टावर चौक पर लगाया घंटों जाम
    जामताड़ा

    जामताड़ा में अतिक्रमण हटाने पर फूटा लोगों का गुस्सा, टावर चौक पर लगाया घंटों जाम

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 2, 2025Updated:June 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara ( Rajiv jha) : सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन द्वारा सड़क किनारे झोपड़ियां और ठेले हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस अचानक की गई कार्रवाई से नाराज ठेले वाले और खोमचा दुकानदारों ने विरोध जताते हुए टावर चौक के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी विक्रेताओं का कहना था कि उन्हें कोई पूर्व सूचना या नोटिस नहीं दिया गया, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो गया। सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर स्ट्रीट फूड बेचने वाले और ठेला चलाने वाले लोगों ने अपने-अपने ठेले सड़क पर खड़े कर दिए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

    करीब 3:30 घंटे तक टावर चौक पर ये अतिक्रमण हटाओ की अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं शांतिपूर्वक सुनीं। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों और समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा और उनके पुनर्वास के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे। पुलिस ने समझा बूझकर और स्थानीय बुद्धिजीवियों के सहयोग से आखिरकार लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया और जाम हटाया गया। इसके बाद टावर चौक पर यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया। मंगलवार को इस मुद्दे पर वरीय पदाधिकारी के साथ बातचीत कर उचित समाधान करने का आश्वासन दिया गया। शहर के स्टेशन रोड और टावर चौक से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क पर फुटपाथ दुकानदारों, मछली विक्रेताओं की भीड़ लगी रहती थी जिसके कारण लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत ने कार्रवाई की।

    नगर पंचायत के द्वारा इन सभी दुकानदारों से प्रतिदिन के हिसाब से पैसे लिए जाते हैं। फुटपाथ पर दुकानदारी करने के एवज में सभी को नगर पंचायत को टैक्स देना पड़ता है, इसके बाद भी मर्जी के हिसाब से जब चाहे आकर उठा देते हैं। यही बात लोगों को रास नहीं आ रही है।

    Also read : गांव की एक साधारण महिला, जिसने अपनी मेहनत से रच दी आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा

    Jamtara Jamtara News News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांव की एक साधारण महिला, जिसने अपनी मेहनत से रच दी आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 03 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    गुमला

    सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

    June 5, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्रों में पानी की दिक्कत बरकरार, एनसीपी ने DC से की समाधान की मांग…

    June 5, 2025
    जमशेदपुर

    गालूडीह वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा, 6 साल की बच्ची की डूबने से मौ’त…

    June 5, 2025
    Latest Posts

    सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

    June 5, 2025

    जमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्रों में पानी की दिक्कत बरकरार, एनसीपी ने DC से की समाधान की मांग…

    June 5, 2025

    गालूडीह वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा, 6 साल की बच्ची की डूबने से मौ’त…

    June 5, 2025

    जून में मिलेगा तीन महीने का राशन एक साथ, पूर्वी सिंहभूम के 4.34 लाख परिवार होंगे लाभान्वित…

    June 5, 2025

    बकरीद को लेकर रांची पुलिस की अपील… देखें क्या

    June 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.