Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 3:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रकृति पर्व सरहुल की धूम, मांदर की थाप पर झूमे लोग
    झारखंड

    प्रकृति पर्व सरहुल की धूम, मांदर की थाप पर झूमे लोग

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः रांची में सरहुल महोत्सव की धूम देखी जा रही है. रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान कई गणमान्य अतिथि पहुंचे और जमकर उत्सव मनाया. बताते चलें कि एक लंबे समय से रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग के अखरा में सरहुल महोत्सव का आयोजन होता आया है. इस विभागीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावे कई गणमान्य पहुंचते हैं. हालांकि इस वर्ष अपरिहार्य कारणों के कारण इस परिसर में मुख्यमंत्री और राज्यपाल नहीं पहुंच पाए. मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में रांची की मेयर आशा लकड़ा शामिल हुईं.

    रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा विभाग में सरहुल महोत्सव का आयोजन धूमधाम से होता है. पूरे विधि विधान के साथ यहां पूजा अर्चना की जाती है. पाहन की ओर से अखरा में पहले सरहुल की पूजा की गई. फिर पूरे विधि विधान के साथ लोगों के बीच सरहुल महोत्सव मनाया गया. इस महोत्सव के दौरान घंटों नृत्य संगीत का दौर चला. समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा 9 जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं का गीत और नृत्य. इसे विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया. ढोल मांदर की थाप पर थिरकते कदमों ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. पारंपरिक जनजातीय परिधानों में सजे धजे युवाओं ने नृत्य की मस्ती के साथ-साथ संस्कृति के लिए अपना लगाव व्यक्त किया. पूजा के दौरान सर्व कल्याण की कामना की गई. वहीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भी सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया.

    मौके पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति कामिनी कुमार ने कहा कि एक परंपरा के तहत प्रत्येक वर्ष इस विभाग में यह कार्यक्रम आयोजित होता आया है. कोरोना के कारण पिछले 2 वर्षों से समारोह का आयोजन नहीं हुआ. लेकिन पूजा-अर्चना जरूर की गई. इस वर्ष समारोह का भी आयोजन हो रहा है. जहां लोग जमकर उत्सव मना रहे हैं. बताते चलें कि जनजातीय भाषा विभाग में विदेशी मेहमान भी सरहुल महोत्सव का आनंद लेने पहुंचते हैं. इस वर्ष भी कई विदेशी मेहमान महोत्सव के मौके पर जनजातीय भाषा विभाग पहुंचे.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़: प्रेमी ने प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article PLFI एरिया कमांडर करमा उरांव गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस और कई मोबाइल बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025
    जामताड़ा

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025
    Latest Posts

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025

    जमशेदपुर के मानव घोष 15 अगस्त को लाल किले पर करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व…

    August 13, 2025

    साहिल ह’त्या कांड : जेल जाने से पूर्व असलम ने दिया बयान, कहा – रांची पुलिस CBI से जांच करा लें

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.