Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दीपावली से पहले पेंशनधारियों को मिला तोहफा, रांची जिले में 2.39 लाख लाभुकों के खातों में भेजी गई राशि
    झारखंड

    दीपावली से पहले पेंशनधारियों को मिला तोहफा, रांची जिले में 2.39 लाख लाभुकों के खातों में भेजी गई राशि

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीपावली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  दीपावली से पहले राज्य सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी है। रांची जिले में इस योजना के अंतर्गत 2 लाख 39 हजार 481 लाभुकों को अक्टूबर महीने की एक-एक हजार रुपये की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। कुल ₹23 करोड़ 94 लाख 81 हजार की राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई है।

    यह राशि मुख्यमंत्री राज्य पेंशन योजनाओं के तहत भेजी गई है, जिनमें वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन, आदिम जनजाति पेंशन, HIV/AIDS पीड़ितों के लिए सहायता पेंशन, निःशक्त स्वावलंबन योजना और ट्रांसजेंडर पेंशन योजना शामिल हैं।

    DC मंजूनाथ भजन्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की ओर से दीपावली से पहले यह भुगतान कर लाभुकों को राहत दी गई है।

    अक्टूबर में योजना के लाभुकों की संख्या इस प्रकार रही:

    • वृद्धावस्था पेंशन योजना: 1,72,888
    • निराश्रित महिला सम्मान पेंशन: 47,446
    • निःशक्त स्वावलंबन योजना: 18,390
    • HIV/AIDS सहायता पेंशन: 412
    • आदिम जनजाति पेंशन योजना: 338
    • ट्रांसजेंडर पेंशन योजना: 07

    आधार सीडिंग और भौतिक सत्यापन जरूरी

    जिन लाभुकों को अभी तक पेंशन राशि नहीं मिली है, उन्हें अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा। साथ ही जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में पेंशन मिलने में कोई दिक्कत न हो।

    Also Read : बिहार में पारदर्शी चुनाव के लिए ECI ने तैनात किए 8.5 लाख कर्मचारी, अधिसूचना जारी

     

     

    DBT से पेंशन आधार सीडिंग अनिवार्य झारखंड सरकार योजना दीपावली पर राहत मुख्यमंत्री पेंशन योजना रांची जिला प्रशासन रांची पेंशन भुगतान सर्वजन पेंशन योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में पारदर्शी चुनाव के लिए ECI ने तैनात किए 8.5 लाख कर्मचारी, अधिसूचना जारी
    Next Article Jio क्लाउड गेमिंग : अब बिना महंगे कंसोल के खेलें हाई-एंड गेम, जियोगेम्स ऐप लाएगा क्रांति

    Related Posts

    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    क्राइम

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026
    झारखंड

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.