Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»PBKS vs KKR : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की परीक्षा आज, जानें पिच और मौसम का हाल
    खेल

    PBKS vs KKR : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की परीक्षा आज, जानें पिच और मौसम का हाल

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंजाब
    PBKS vs KKR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. यह मैच मुल्लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार फॉर्म में नजर आ रही पंजाब की टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. लेकिन इस मैच में टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में अय्यर अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगे.

    पंजाब की बल्लेबाजी बनी ताकत, गेंदबाजी चिंता का कारण

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे. लेकिन गेंदबाज इस बड़े लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके. अभिषेक शर्मा की तूफानी शतकीय पारी के सामने पंजाब के गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए. अब जब टीम को गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरना है, तो गेंदबाजी में बदलाव की उम्मीद की जा रही है.

    पिच रिपोर्ट : बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग, गेंदबाजों की होगी परीक्षा

    मुल्लानपुर की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. यहां खेले गए दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन है और पिच दूसरी पारी में धीमी हो जाती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है, जबकि स्पिनरों को बीच के ओवरों में विकेट निकालने का मौका मिलेगा.

    मौसम का हाल

    मुल्लानपुर में आज मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और पसीने से जूझना पड़ सकता है.

    चहल के बदले हरप्रीत बराड़ को मिल सकता है मौका

    श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब की टीम में युजवेंद्र चहल को बाहर किया जा सकता है. इस सीजन चहल की गेंदबाजी में वो धार नहीं दिखी है जिसके लिए वह जाने जाते हैं. पिछले मैच में उन्होंने चार ओवर में 56 रन लुटाए थे. उनकी जगह हरप्रीत बराड़ को मौका मिल सकता है. वहीं, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी बरकरार रहेगी. मध्यक्रम में अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस टीम की बैटिंग को मजबूती देंगे. गेंदबाजी में अर्शदीप और मार्को यानसेन की भूमिका अहम रहेगी.

    कोलकाता की बात करें तो लॉकी फर्ग्यूसन की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस बरकरार है. अगर वह नहीं खेलते हैं तो कुलदीप सेन या विशाक विजयकुमार को मौका मिल सकता है.

    टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी, जिसमें 4K रिजॉल्यूशन और कई भाषा विकल्पों के साथ लाइव आंकड़े भी देखे जा सकते हैं.

    मैच का विवरण

    • मैच दिनांक : 15 अप्रैल 2025
    • समय : शाम 7:30 बजे (IST)
    • स्थान : महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, पंजाब

    संभावित प्लेइंग-11

    पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, प्रियांश आर्या, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह.

    कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, क्विंटन डीकॉक, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.

    Also Read : झारखंड में आज भी ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी

    IPL IPL 2025 IPL News KKR PBKS PBKS vs KKR कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज भी ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी
    Next Article JDU के जिला अध्यक्ष समेत दो की दर्दनाक मौ’त, तीन जख्मी

    Related Posts

    क्राइम

    9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार

    June 16, 2026
    गुमला

    शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 16, 2026
    चतरा

    BREAKING : हरमू में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दो लड़की समेत 6 पुलिस हिरासत में

    June 16, 2026
    Latest Posts

    9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार

    June 16, 2026

    शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 16, 2026

    BREAKING : हरमू में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दो लड़की समेत 6 पुलिस हिरासत में

    June 16, 2026

    चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.