Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 2:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को पवन कल्याण ने ठहराया सही,कहा:”उनको मारी गई महिला के परिवार से मिलना चाहिए”
    मनोरंजन

    अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को पवन कल्याण ने ठहराया सही,कहा:”उनको मारी गई महिला के परिवार से मिलना चाहिए”

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की महत्वपूर्ण टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ हुई कार्रवाई को सही बताते हुए तेलंगाना पुलिस को दोषी मानने से इनकार कर दिया दिया है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और पुलिस को लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए।

    वहीं, एनडीए सहयोगी जनसेना पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की प्रशंसा की और उनको एक अच्छा नेता बताया। वहीं, उन्होंने सुझाव दिया कि एक्टर अल्लू अर्जुन को भगदड़ में मारी गई महिला के परिवार से पहले मिलना चाहिए था।

    अल्लू अर्जुन मामले में क्या बोले डिप्टी सीएम?

    ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में मंगलगिरी में पत्रकारों से बात करते हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों के लिए सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान है। ऐसी घटनाओं में पुलिस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम करती है। हालांकि, थिएटर स्टाफ को अल्लू अर्जुन को स्थिति के बारे में पहले से सूचित कर देना चाहिए था। एक बार जब वह अपनी सीट पर बैठ गए, तो अराजकता को संभालना मुश्किल हो गया।

    भगदड़ में गई थी महिला की जान

    गौरतलब है कि गत 04 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस अफरा-तफरी के माहौल में 35 वर्षीय रेवती नामक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। इस घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। वहीं, बाद में फिल्म के मेकर्स और एक्टर अल्लू अर्जुन ने पीड़ित के परिवार को 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया था।

    पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन रिश्तेदार

    आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश डिप्टी सीएम और एक्टर अल्लू अर्जुन रिश्तेदार हैं। अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा की शादी पवन कल्याण के बड़े भाई प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी से हुई है। वहीं, जब पवन कल्याण से पूछा गया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक्टर क्या कर सकते थे, डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने कहा कि अगर अल्लू अर्जुन पहले पीड़ित परिवार से संपर्क करते तो बेहतर होता। इससे तनाव कम हो सकता था।

     

    #Entertainment news Allu Arjun Bollywood Bollywood News Entertainment News Update pushpa 3 update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने धनबाद में नौ स्थानों पर सदस्यता कैंप लगाकर 1900 नए सदस्य जोड़े
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में इको टूरिज्म के विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    मनोरंजन

    जुबिन गर्ग की अंतिम फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ रिलीज, फैंस में भारी उत्साह

    October 31, 2025
    मनोरंजन

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘Spirit’ में प्रभास से भिड़ेंगे ये कोरियन स्टार

    October 30, 2025
    मनोरंजन

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025
    Latest Posts

    छठी कक्षा की छात्रा की संदिग्ध मौ’त, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    October 31, 2025

    झारखंड सचिवालय में प्रशासनिक सुधार, सभी कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य…

    October 31, 2025

    टाटानगर रेलवे में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता दौड़, रेल कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

    October 31, 2025

    रांची DC ने सेवानिवृत 10 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- शिक्षक होते हैं समाज की नींव

    October 31, 2025

    काला नमक : सेहत का खजाना, वजन घटाने और पाचन सुधार में कारगर

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.