Ranchi : रांची के सदर अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चुटिया इलाके के रहने वाले इस व्यक्ति को परिजन इलाज के लिए आपातकालीन वार्ड में लाए थे। परिजनों के अनुसार, मरीज को भर्ती करने के बाद नर्स ने तीन इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। मौत के बाद परिजन और वार्ड में मौजूद लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। नाराज लोग अस्पताल परिसर में शोर-शराबा करने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने परिजनों से बात कर मामला शांत कराया।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि मौत की वजह क्या थी। पूरी जांच के बाद ही सही कारण पता चल पाएगा। प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराने और मेडिकल रिपोर्ट की समीक्षा करने की बात कही है।
Also Read : रांची सदर अस्पताल में मरीज की मौ’त, परिजनों ने मचाया हंगामा

Also Read : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ‘गंभीर’, कई इलाकों में AQI 400 पार
Also Read : नीतीश कुमार ले रहे मुख्यमंत्री पद की शपथ… देखें LIVE
Also Read : एसपी राकेश रंजन की सख्ती: रांची में 183 लोग हिरासत में, अड्डेबाजी पर रोक
Also Read : शेयर बाजार में विदेशी फंड का असर, सेंसेक्स और निफ्टी चमके
Also Read : बेगूसराय में अचानक धंस गया स्कूल का फर्श, 9 छात्र घायल
Also Read : बिहार में आज नीतीश कुमार दसवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Also Read : सारंडा से नक्सलियों का सफाया बहुत जल्द : डीजीपी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 20 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

