Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»संताल परगना के परगनैत को मिलेगा प्रति माह तीन हजार रुपए सम्मान राशि, सीएम हेमंत ने दी स्वीकृति
    झारखंड

    संताल परगना के परगनैत को मिलेगा प्रति माह तीन हजार रुपए सम्मान राशि, सीएम हेमंत ने दी स्वीकृति

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद आदिवासी सामाजिक व्यवस्था को गांव-पंचायत स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने वाले संताल परगना के परगनैत को मानकी की तरह प्रति माह तीन हजार रुपए सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त एवं आयुक्त, दुमका के अनुशंसा के आलोक में संथाल परगना के विभिन्न जिले के परगनैत को मानकी के अनुमान्य मानदेय देने के विषय पर अपना अनुमोदन दे दिया है।

    सम्मान राशि में तीन गुना वृद्धि

    वर्तमान में मानकी को प्रतिमाह तीन हजार रुपए, मुण्डा एवं ग्राम प्रधान को प्रतिमाह दो हजार रुपए तथा डकुआ, परगणौत, पराणिक, जोग मांझी, कुडाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घाटवाल, तावेदार तथा ग्रामीण दिउरी (पुजारी) को प्रतिमाह एक हजार रुपए सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है।

    पूर्व में भी सम्मान राशि देने का दिया है आदेश

    मुख्यमंत्री ने इससे पहले फरवरी 2022 में गिरिडीह जिला के पीरटांड़ में निवास करने वाले मांझी हडाम, जोग मांझी, पराणिक, नायके बाबा, कुड़ाम नायके को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा प्रतिमाह एक हजार रुपए सम्मान राशि के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया था। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के उपरांत पीरटांड़ के 177 मांझी हडाम, 179 जोग मांझी, 143 पराणिक, 78 एवं 120 कुड़ाम नायके को सम्मान राशि प्राप्त हो रही है। मालूम हो कि उपरोक्त सभी 697 लोगों का नाम पूर्व में छूट गया था।

    CM hemant soren CM Hemant Soren big gift Parganait jharkhand Parganait ranchi Santal Santal Pargana three thousand rupees per month
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग मामला: 7 मकान को तोड़ने को लेकर हाईकोर्ट ने एसेसर नियुक्त करने के लिए डीसी को दिया निर्देश, 15 दिनों में सौंपे रिपोर्ट
    Next Article Breaking News कारोबारी विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार, देखें किस मामले में हुई है गिरफ्तारी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    Latest Posts

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.