Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पप्पू यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पूर्णिया के सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एक बड़ा दावा कर सियासत में खलबली मचा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत सरकार को अस्थिर करने की एक बहुत बड़ी साजिश रची गई थी। पप्पू यादव ने इस पूरे खेल के मुख्य सूत्रधार छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बताया है। पप्पू यादव ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, आरके कंस्ट्रक्शन के मालिक और जेएमएम के पूर्व विधायक निजामुद्दीन रांची और धनबाद के बड़े होटलों में ठहरे थे। यह सारा खेल होटल के कमरों से ही चल रहा था, जिसके पुख्ता सबूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। पप्पू यादव ने इस साजिश में शिवनाथ ट्रैवल्स के मालिक और कोयला माफिया के भी शामिल होने की बात कही।

    लिफाफे और व्हाट्सएप चैट का खुलासा

    पप्पू यादव ने मनोज मंडल नाम के एक शख्स का जिक्र किया और उसका मोबाइल नंबर भी उजागर किया। उनका इल्जाम है कि मनोज मंडल रांची के बीजेपी दफ्तर में रुका था। उसने ही पूर्व विधायक निजामुद्दीन और अन्य लोगों तक पैसों के लिफाफे पहुंचाए। मनोज मंडल की छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और बीजेपी महासचिव कबीर सिंह से व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत हो रही थी। रामगढ़ के पटेल चौक पर तीन अहम लिफाफे पहुंचाए गए थे।

    बसों से आया 100 करोड़ का कैश

    सांसद का आरोप है कि छत्तीसगढ़ से लगभग 100 करोड़ रुपया पटना के रास्ते झारखंड भेजा गया था। इस रकम को लाने के लिए शिवनाथ ट्रैवल्स की बसों का इस्तेमाल हुआ। इसमें आरजेडी से जुड़े एक बड़े बालू माफिया का भी रोल था। पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को ईडी और एलओपी (नेता प्रतिपक्ष) का पद छीनने की धमकी दी गई थी। परिमल नाथवानी पर निशाना साधते हुए उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर मुकदमा चलाने की मांग की है। साथ ही कहा कि कांग्रेस और जेएमएम को बिना देरी किये आरजेडी गठबंधन से बाहर निकालना चाहिये।

    Also Read : “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    Pappu Yadav's big claim: ₹100 crore came from Chhattisgarh to topple the government in Jharkhand. पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए थे 100 करोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार
    Next Article दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    आदिवासी

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.