Johar Live Desk : टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का बुधवार सुबह 11:30 बजे निधन हो गया। वे 68 साल के थे। निधन की वजह अभी साफ नहीं हुई है। उनके सह-कलाकार और ‘महाभारत’ में अर्जुन बने फिरोज खान ने इसकी पुष्टि की। अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में होगा। खबर से इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं।
‘महाभारत’ में कर्ण के रूप में अपने अद्भुत अभिनय से हर भारतीय के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर जी के निधन से कला जगत ने एक सच्चा रत्न खो दिया है।
उनकी अदाकारी और गरिमा हमेशा याद रखी जाएगी।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। pic.twitter.com/0ZvAl9HDV7— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) October 15, 2025
दोस्त फिरोज खान ने जताया दुख
फिरोज खान ने कहा, “यह सच है कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे। मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया। वे बहुत नेक इंसान थे। मैं अभी सदमे में हूं और ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। वे वाकई अद्भुत व्यक्ति थे।” पंकज धीर के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर है।
Also Raed : बिहार चुनाव 2025 : मतदाताओं को 5 दिन पहले मिलेगी वोटर स्लिप, सभी बूथों पर वेबकास्टिंग

Also Raed : बिहार विधानसभा 2025 : JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची
Also Raed : BSSC इंटर लेवल भर्ती 2025: अब 23,175 पदों पर होगी नियुक्ति, आज से आवेदन शुरू