Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रूम नंबर 119 खोलते ही धर्मशाला में मचा तहलका
    क्राइम

    रूम नंबर 119 खोलते ही धर्मशाला में मचा तहलका

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 15, 2025Updated:January 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    4
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rajasthan : बालाजी मंदिर क्षेत्र में एक धर्मशाला से 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं. यह धर्मशाला राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में है. यह घटना तब सामने आई जब धर्मशाला का कर्मचारी सफाई करने के लिए रूम में पहुंचा तो उसने मौक पर चार शव पड़े देखे, जिसमें दो शव बिस्तर पर तो 2 शव नीचे पड़े हुए थे. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    मामले की सूचना पर पहुंचे टोडाभीम थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा और स्थानीय चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने मौके का जायजा लिया. साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है. इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक मेहंदीपुर बालाजी में करौली जिले की सीमा में आने वाली रामकृष्ण धर्मशाला में 12 जनवरी को एक व्यक्ति आया. उसने नितिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार उपाध्याय निवासी बांकाखाला, रायपुर, देहरादून की आधार कार्ड की आईडी दी और कमरा बुक कराया.

    पुलिस के मुताबिक कमरे में दो महिला और दो पुरुष ठहरे थे. मंगलवार को इन सभी को अपने गंतव्य पर जाना था. शाम होने पर धर्मशाला का कार्मिक बाबूलाल योगी सफाई करने कमरे में पहुंचा तो वहां 4 शव पड़े हुए थे. रूम नंबर 119 में हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. धर्मशाला के कर्मचारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. करौली एसपी के निर्देश पर एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया है. पुलिस का मानना है कि या तो चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है या फिर किसी खाद्य सामग्री में जहरीला पदार्थ खाने से चारों की मौत हुई है. पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

    इधर पूरे मामले को लेकर करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनमें पिता, मां और बेटा, बेटी कुल 4 लोग शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों में सुरेंद्र कुमार पिता, मां कमलेश, बेटा नितिन, बेटी नीलम के शव मिले है. परिवार देहरादून निवासी है. एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.  पुलिस द्वारा हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. संभावना है कि चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या किया है, लेकिन किन कारणों के चलते किया है, इसकी जांच की जा रही है.

    Also Read: PM मोदी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे तीन INS युद्धपोत, नौसेना की बढ़ेगी ताकत

    Also Read: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर : रेलवे ने नहीं दी जमीन, निर्माण कार्य रुका

    Also Read: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार! जानें क्या है पूरा मामला

    Also Read: झारखंड के 9 जिलों में बदलने वाला है मौसम, फिर 4 दिन जानें कैसा रहेगा तापमान

    Also Read: महाकुंभ में मकर संक्रांति पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान

    Also Read: मोदी के घर की थी डकैती, चार को पुलिस ने दबोचा

    4 bodies found Balaji Temple area body condition body incident cleaning staff Dausa Rajasthan Dharamshala Dharamshala murder case Mehandipur Balaji Mehandipur Balaji incident ongoing police investigation panic police investigation Rajasthan News दौसा राजस्थान धर्मशाला धर्मशाला हत्याकांड पुलिस जांच पुलिस जांच जारी बालाजी मंदिर क्षेत्र मेहंदीपुर बालाजी मेहंदीपुर बालाजी घटना राजस्थान समाचार सफाई कर्मचारी हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM नीतीश ने विधानसभा के अतिथिशाला का किया उद्घाटन
    Next Article बदल गया दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय का पता…

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.