Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Sep, 2025 ♦ 1:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पंचायत चुनाव : चौथे चरण के नामांकन का दौर खत्म, 7 और 9 मई को होगी स्क्रूटनी
    झारखंड

    पंचायत चुनाव : चौथे चरण के नामांकन का दौर खत्म, 7 और 9 मई को होगी स्क्रूटनी

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    panchyet_chunav
    panchyet_chunav 2022
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में चौथे और आखिरी चरण के लिए नामांकन का दौर दोपहर तीन बजे खत्म हो गया। इसी के साथ अब कोई भी नया व्यक्ति पंचायत चुनाव की इस प्रक्रिया में इस बार शामिल नहीं हो सकेगा। अब सात और नौ मई को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के पर्चों की स्क्रूटनी होगी। आठ मई को रविवार अवकाश होने की वजह से स्क्रूटनी का काम बंद रहेगा। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, इसके बाद यह तय हो जाएगा कि विभिन्न पदों पर कितने उम्मीदवार रहेंगे। जिससे चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

    चौथे चरण में 23 जिलों के 72 प्रखंडों में मतदान होगा। 7 और 9 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद 10 और 11 मई को नामांकन वापसी की तारीख निर्धारित की गई है। 12 मई को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद 27 मई को मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। चौथे चरण की मतगणना 31 मई को होगी।

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में कुल 18920 पदों के लिए मतदान होना है। इस फेज में जिला परिषद सदस्य के 159, पंचायत समिति सदस्य के 1587, ग्राम पंचायत मुखिया के 1299 और ग्राम पंचायत सदस्य के 15875 पदों पर चुनाव होगा. कुल 18920 पदों में महिलाओं के लिए 10724 पद यानी 56.68 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है. वैसे तो चौथे फेज में सरायकेला-खरसावां को छोड़कर राज्य के शेष 23 जिलों के 72 प्रखंडों में चुनाव होगा लेकिन, रांची की बात करें तो इस जिले के पांच प्रखंड खलारी, बुढ़मू, चान्हो, मांडर और रातू में मतदान होगा।

    झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार चौथे और अंतिम चरण में 4 मई तक 14362 नामांकन दाखिल किये गये हैं। पदवार नामांकन देखें तो ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 5123 महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। वहीं, अन्य पदों के लिए 3661 नॉमिनेशन हुए हैं. इसी तरह मुखिया पद के लिए 1707 महिला अभ्यर्थियों ने और अन्य 1484 ने नामांकन किया है। पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए 1070 महिलाओं ने नामांकन किया है। वहीं, अन्य में भी 985 नामांकन हुए हैं। जिला परिषद सदस्य की सीट पर अब तक 174 महिलाओं ने पर्चा भरा है और 158 अन्य की श्रेणी में नामांकन किया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृषकों के हित में स्केल ऑफ फाइनेंस निर्धारित करें : उपायुक्त
    Next Article श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 मजदूरों की घर वापसी

    Related Posts

    झारखंड

    बोकारो जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सही तरीके से काम पर जोर…

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे

    September 12, 2025
    Latest Posts

    बोकारो जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सही तरीके से काम पर जोर…

    September 12, 2025

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025

    बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे

    September 12, 2025

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025

    पीएम मोदी का Ai वीडियो विवाद, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें…

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.