Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू का छात्र यूक्रेन से सुरक्षित पहुंचा, इस्तांबुल, दुबई के रास्ते आए भारत
    झारखंड

    पलामू का छात्र यूक्रेन से सुरक्षित पहुंचा, इस्तांबुल, दुबई के रास्ते आए भारत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच झारखंड के लिए फिलहाल राहत भरी खबर आई है। यूक्रेन में रहकर पढ़ाई करने वाला पलामू का छात्र सुरक्षित अपने घर वापस लौट आया है। पलामू के मोहम्मदगंज के रहने वाले महिपाल प्रसाद का इकलौता बेटा शुभम् यूक्रेन की राजधानी कीव के तराशसीचेन्को नेशनल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स इन इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से ठीक पहले वह स्वदेश लौट आया है।

    गत 21 फरवरी को उसने यूक्रेन छोड़ दिया। इस्तांबुल, दुबई के रास्ते वह नई दिल्ली पहुंचा। इसके बाद वह 24 फरवरी को झारखंड आ गया।यूक्रेन पर रूसी हमला शुरू होने से ठीक पहले शुभम के सकुशल घर वापसी पर पिता महिपाल प्रसाद, माता सीता देवी, इकलौती बहन साक्षी समेत पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है। सभी के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। शुभम् ने बताया कि वह 18 माह का कोर्स करने यूक्रेन गया था। कोर्स पूरा होने में छह माह अवधि बची थी।

    इससे पहले ही हालात बदल गए। युवक ने बताया कि यूक्रेन में एक माह पहले से रूसी हमले को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। ऐसा होगा यह नहीं लग रहा था। इसी बीच जब हमला शुरू होने की खबरें आने लगी, तो उन्होंने वापसी की तैयारी की। पिता को कॉल किया। परिवार ने पैसे का इंतजाम कर भेजा। इसके बाद वह सकुशल घर लौटा। शुभम् ने बताया कि उनके घर पहुंचते ही जब युद्ध शुरू हो गया। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले अपने कई दोस्तों से संपर्क किया। जिन्होंने बताया कि वह अपने को बंकर में सुरक्षित रखे हुए हैं।

    सबको अपने घर-परिवार में लौटने की जल्दी है। शुभम् के अनुसार उनके छात्रावास के 30-40 साथियों सहित भारत के हजारों लोग और विशेष रूप से छात्र वहां फंसे हैं। युद्ध को लेकर आपातकालीन सायरन बजते ही इन लोगों को बंकरों में सुरक्षित रखा गया है। बताया कि जैसा साथियों से जानकारी मिल रही है रूसी हमले से अभी तक बॉर्डर और आसपास के इलाके प्रभावित हैं। शहरों तक इसकी आंच नहीं पहुंची है। जैसी की उन्हें जानकारी है अब तक भारत सरकार का कोई विमान विद्यार्थियों को लेने नहीं पहुंचा है। युद्ध के हालात में सभी एयरपोर्ट बंद हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: झारखंड में कई DC समेत प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला
    Next Article चाची-भतीजे की कपड़ा धोने के दौरान चेक डैम के गहरे पानी में डूबने से मौत,पुलिस ने बरामद की शव

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.