Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2025 ♦ 8:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ : वाहन चलाने में सड़क सुरक्षा मानकों का करें अनुपालन : जिला परिवहन पदाधिकारी
    झारखंड

    पाकुड़ : वाहन चलाने में सड़क सुरक्षा मानकों का करें अनुपालन : जिला परिवहन पदाधिकारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    – सूचना भवन स्थित कांफ्रेंस हाल में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन, एनसीसी छात्रों और वाहन चालकों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

    पाकुड़ : जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को सूचना भवन स्थित कांफ्रेंस हाल में सड़क सुरक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह एवं सड़क सुरक्षा पीआइयू के सदस्यों ने किया।

    कार्यशाला में नेशनल कैडेट क्राप्स (एनसीसी) के सदस्य व वाहन चालक भी शामिल थे। कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, हादसा होने पर प्रभावित लोगों को अस्पताल में पहुंचाने आदि के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नए मोटर वाहन एक्ट के संबंध में बताया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि पिछले 11 जनवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। आम लोगों को सड़क पर वाहन के परिचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में नियमित जागरूकता कार्यक्रम किया गया। आज सप्ताह का आखिरी दिन है सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यशाला के माध्यम से किया जा रहा है।  

    उन्होंने कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के अलावा वाहन चालकों को यातायात नियमों व सावधानियों के संबंध में बताया। सभी से अपील की गई कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि चार पहिया वाहन चलाने वाले सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्य के साथ हुए एक हादसे की जानकारी साझा करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधित सभी मानकों का अनुपालन करने की अपील की।

    मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने यातायात को नियंत्रित–व्यवस्थित करने के लिए कानून की कमी नहीं है। सरकारी और गैर सरकारी सर्वे यह बता रहे हैं कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में बढोत्तरी हो रही है। भारत का नाम दुनिया के उन देशों में शामिल है, जिनका सड़क सुरक्षा के मामले में संतोषजनक रिकार्ड है। देश व राज्य में प्रति वर्ष लाखों सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इन दुर्घटनाओं में प्रतिदिन सैकड़ों लोग असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं। इन दुर्घटनाओं से केवल जागरूकता व सावधानी से बचा जा सकता है। विभाग की भी मंशा सड़क सुरक्षा से आम जनों को जागरूक करना है ताकि इन दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरते सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन करें और अपने परिवार व आस – पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
    कार्यशाला में सड़क सुरक्षा की पीआइयू सदस्यों सुधांशु कुमार राय, अमित कुमार राम, प्रज्ञानन्द आदि ने सड़क सुरक्षा के संबंध में बताया। मौके पर आडियो – वीडियो क्लिप के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता संदेश दिखाया गया। इस अवसर पर राज प्लस टू विद्यालय के शिक्षक व अन्य उपस्थित थे।    

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनिया और राहुल गांधी से मिले झारखंड के कांग्रेस विधायक, जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार
    Next Article पाकुड़ : मासांत तक सभी मुखिया का डिजिटल हस्ताक्षर सुनिश्चित करें : पंचायती राज पदाधिकारी

    Related Posts

    क्राइम

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025
    झारखंड

    बेरमो में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक, किस मुद्दे पर… जानें

    May 13, 2025
    झारखंड

    संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    May 13, 2025
    Latest Posts

    पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने UPSC के नए अध्यक्ष

    May 14, 2025

    14 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 14, 2025

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025

    बेरमो में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक, किस मुद्दे पर… जानें

    May 13, 2025

    संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.