Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 8:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ विधानसभा चुनाव 2024: कांटे की टक्कर, तीन सीटों पर जारी चुनावी महा दंगल
    झारखंड

    पाकुड़ विधानसभा चुनाव 2024: कांटे की टक्कर, तीन सीटों पर जारी चुनावी महा दंगल

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान पाकुड़ जिले में तीन प्रमुख विधानसभा सीटों पर चुनावी महा दंगल जारी है. यहां विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और एनडीए गठबंधन की ताकतें आमने-सामने हैं. पाकुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से निशाद आलम, जो कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी हैं, मैदान में हैं. उनके मुकाबले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकील अख्तर और एनडीए गठबंधन के आजसू पार्टी के प्रत्याशी अजहर इस्लाम (चुनाव चिन्ह केला छाप) भी चुनावी मुकाबले में हैं. इस बीच रुझानों के अनुसार, कांग्रेस की निशाद आलम और समाजवादी पार्टी के अकील अख्तर के बीच मुकाबला कड़ा है, लेकिन फिलहाल कांग्रेस पार्टी की निशाद आलम दौड़ में आगे हैं और पार्टी इस बार हैट्रिक बनाने की ओर बढ़ रही है.

    महेशपुर विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, जिन्हें स्थानीय स्तर पर गद्दार नेता माना जाता है, भाजपा के नवनीत हेंब्रम से मुकाबला कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रोफेसर स्टीफन मरांडी तीसरी बार हैट्रिक बनाने की ओर अग्रसर हैं, जबकि भाजपा भी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है.

    लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट पर झामुमो के हेमलाल मुर्मू और भाजपा के बबूधन मुर्मू के बीच तगड़ा मुकाबला हो रहा है. यहां दोनों के बीच सीधी टक्कर हो रही है, जहां हेमलाल मुर्मू झामुमो का झंडा एक बार फिर से फहराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. झामुमो को इस बार जीत की उम्मीद है, जबकि भाजपा भी जोरदार प्रयास कर रही है.

    अकील अख्तर अजहर इस्लाम आजसू पार्टी आलमगीर आलम एनडीए गठबंधन झामुमो झारखंड चुनाव 2024 झारखंड राजनीति नवनीत हेंब्रम निशाद आलम पाकुड़ पाकुड़ विधानसभा सीट बबूधन मुर्मू भाजपा महेशपुर विधानसभा सीट लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी स्टीफन मरांडी हेमलाल मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर विधानसभा : राजद के सुरेश पासवान 24298 वोट से आगे
    Next Article बेरमो में कुमार जयमंगल आगे तो चंदनकियारी में तीसरे स्थान पर पहुंचे अमर बाउरी

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025
    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 31 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 31, 2025

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.