Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 10:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आड्रे हाउस में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
    झारखंड

    आड्रे हाउस में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। आड्रे हाउस रांची में स्कूली बच्चों ने जब कैनवास पर गांधी जी और उनके विचारों व जीवन शैली को जब रंगों में उकेरा तो लगा कि गांधी जी फिर से जीवंत हो उठे हों। मौका था पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग और इंटैक रांची चैप्टर की ओर से रांची के आड्रे हाउस में चित्रकला औऱ निबंध प्रतियोगिता के आयोजन का। गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बखूबी अपनी प्रतिभा दिखाई। किसी बच्चे ने अपनी पेंटिंग में गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग को दिखाया तो किसी की पेंटिंग में चरखे का इस्तेमाल करते गांधी जी दिख रहे थे। यहां बच्चों द्वारा बनाई गई हर पेंटिंग गांधी की पूरे जीवन दर्शन को बयां कर रही थी। इस मौके पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के निदेशक दीपक कुमार साही ने बच्चों की पेंटिंग्स की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा, ताकि वे अपने राज्य और देश के हैरिटेज को बेहतर तरीके से जान सकें।

    स्कूलों में बनाए जाएंगे हैरिटेज क्लब
    इस मौके पर इंटैक के सह-संयोजक अमिताभ घोष ने बताया कि इस साल अप्रैल तक रांची जिले के 30 स्कूलों में हैरिटेज क्लब बनाने की योजना है। इसके अलावा 60 से 100 स्कूली शिक्षकों के लिए हैरिटेज एजुकेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। अपने हैरिटेज को लोग जान सकें, इसके लिए हैरिटेज वॉक आय़ोजित करने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि गांधी जी की 150 वीं जयंती वर्ष को लेकर 2 अक्टूबर 2020 तक कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    15 स्कूलों के 106 बच्चों की भागीदारी
    चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में रांची के 15 स्कूलों के क्लास छठी से नौंवी तक के 106 बच्चों की भागीदारी रही। इसमें 60 बच्चों ने चित्रकला और 46 बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा जमशेदपुर, रामगढ़ और हजारीबाग में भी इसका आयोजन किया गया। इनमें से 100 क्षेत्रीय विजेता और 10 राष्ट्रीय विजेता होंगे. सभी राष्ट्रीय विजेताओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिल्ली जे जाया जाएगा। सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विजेताओं को इंटैक की ओर से पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
    इस मौके पर इंटैक के सदस्य डॉ डीके श्रीवास्तव, आशीष होरो, हरिशचंद्र साहू, देवोश्री बनर्जी, वीरेंद्र मुर्मू और हरि प्रसाद समेत कई और लोग मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीएसई के छात्रों के लिए खुशखबर: अब परीक्षा में ले जा सकते हैं कैलकुलेटर
    Next Article एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन का शव लटका मिला, खुदकुशी के साथ अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025
    गुमला

    गुमला के कृष्ण टाना भगत का इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

    August 3, 2025
    झारखंड

    सोशल मीडिया पर प्यार के बाद देवघर में शादी, अब दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025
    Latest Posts

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025

    अमेरिका की भारत पर टैरिफ और प्रतिबंध नीति : किर्क लुबिमोव ने की ट्रंप की तीखी आलोचना

    August 3, 2025

    गुमला के कृष्ण टाना भगत का इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

    August 3, 2025

    कुलगाम में तीसरे दिन भी एन’काउंटर जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

    August 3, 2025

    WCL 2025 फाइनल : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, एबी डी विलियर्स के शतक ने मचाया धमाल; सुरेश रैना का रिएक्शन वायरल

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.