Pakur : पाकुड़ में सोमवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विकसित भारत पदयात्रा और ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च 2025’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू कान्हो मुर्मू पार्क से हुई। यहां से मुख्य सड़क होते हुए पदयात्रा बैंक कॉलोनी स्टेडियम स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पहुंची।
उप विकास आयुक्त महेश कुमार संतालीया ने रथ और पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागी बिरसा चौक पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बैंक कॉलोनी स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट और एस्कॉर्ट टीम के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करना था। उप विकास आयुक्त ने कहा कि देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए 3 किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने युवाओं से देश की प्रगति और एकता में योगदान देने की अपील भी की।

Also Read : निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मांगा साढ़े तीन महीने का समय, हाईकोर्ट ने क्या कहा… जानें

