Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Sep, 2025 ♦ 1:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सीमांचल में ओवैसी की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत, बोले– “हम सत्ता नहीं, अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं”
    ट्रेंडिंग

    सीमांचल में ओवैसी की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत, बोले– “हम सत्ता नहीं, अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं”

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ओवैसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kishanganj : जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ती जा रही है। इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल में अपनी जोरदार मौजूदगी दर्ज कराते हुए चार दिन की ‘न्याय यात्रा’ शुरू कर दी है। इस यात्रा का मकसद सीमांचल के मुद्दों को उठाना और क्षेत्रीय आवाज को मजबूती देना बताया जा रहा है।

    मंगलवार को किशनगंज पहुंचते ही ओवैसी का जोरदार स्वागत हुआ। बागडोगरा एयरपोर्ट से लेकर शहर तक AIMIM कार्यकर्ता “शेर आया शेर” के नारे लगाते नजर आए। बुधवार को ओवैसी ने किशनगंज में करीब 100 किलोमीटर का सफर तय किया और 9 जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत से पहले स्थानीय होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें कई बड़े राजनीतिक संदेश दिए।

    ओवैसी ने साफ किया कि उनकी पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं आई है, बल्कि सीमांचल की उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाने आई है। उन्होंने बताया कि AIMIM ने राजद प्रमुख लालू यादव को दो चिट्ठियां और तेजस्वी यादव को एक चिट्ठी लिखकर छह सीटों पर लड़ने की पेशकश की थी। साथ ही यह भी कहा गया था कि सत्ता में आने पर पार्टी को कोई मंत्री पद नहीं चाहिए, केवल सीमांचल विकास बोर्ड का गठन होना चाहिए।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने कहा, “हम पर हर बार आरोप लगाया जाता है कि हम किसी की ‘बी टीम’ हैं। लेकिन आज बिहार की जनता जान चुकी है कि ये आरोप केवल हमारे जनाधार को दबाने के लिए लगाए जाते हैं। अगर हमारे विधायक तोड़ लिए गए तो कोई आसमान नहीं गिरा। हम आज भी यहां हैं और सीमांचल की जनता के साथ खड़े हैं।”

    AIMIM नेता अख्तर-उल-ईमान भी इस यात्रा में ओवैसी के साथ हैं और सीमांचल में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। ओवैसी की यात्रा से यह साफ हो गया है कि AIMIM इस बार सीमांचल की राजनीति को केंद्र में लाकर चुनावी समीकरणों में बदलाव लाने की तैयारी में है।

     

    AIMIM न्याय यात्रा असदुद्दीन ओवैसी ओवैसी जनसभा किशनगंज खबर बिहार चुनाव 2025 बिहार विधानसभा चुनाव राजद AIMIM गठबंधन सीमांचल राजनीति सीमांचल विकास बोर्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSamsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू
    Next Article झुमरीतिलैया बाजार में खिलौनों की दुकान में लगी भीषण आ’ग, 7 लाख का नुकसान

    Related Posts

    बिहार

    बिजली विभाग के इंजीनियर विवेकानंद के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना-समस्तीपुर-सीवान में एक साथ कार्रवाई

    September 24, 2025
    बिहार

    गया के कई इलाकों में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

    September 24, 2025
    ट्रेंडिंग

    BPSSC की तीन बड़ी परीक्षाओं के नतीजे घोषित, दारोगा के 1799 पदों पर नई भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी

    September 24, 2025
    Latest Posts

    ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.86 करोड़ की संपत्ति अटैच

    September 24, 2025

    बिजली विभाग के इंजीनियर विवेकानंद के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना-समस्तीपुर-सीवान में एक साथ कार्रवाई

    September 24, 2025

    सड़क हादसे में होनहार छात्र त्रिदेव की दर्दनाक मौ’त, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

    September 24, 2025

    रांची में तेजी से फैल रही आंख की यह बीमारी, हर दिन सैकड़ों मरीज पहुंच रहे अस्पताल

    September 24, 2025

    दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन के घर कस्टम विभाग की छापेमारी, अवैध वाहन आयात का मामला

    September 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.