Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jul, 2025 ♦ 5:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उत्तर प्रदेश और बंगाल जीतने में ओवैसी करेंगे हमारी मदद : साक्षी महाराज
    देश

    उत्तर प्रदेश और बंगाल जीतने में ओवैसी करेंगे हमारी मदद : साक्षी महाराज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने यह दावा करके एक और राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भी ओवैसी हमारी मदद करेंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि उप्र और बंगाल चुनाव में एआईएमआईएम की भागीदारी से भाजपा को राज्यों को जीतने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “यह ईश्वर की कृपा है। ईश्वर उन्हें शक्ति दें। उन्होंने बिहार में हमारी मदद की और अब वे उत्तर प्रदेश के पंचायत और विधानसभा चुनावों में और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी हमारी मदद करेंगे।”

    एआईएमआईएम को अक्सर भाजपा की ‘बी’ टीम कहा जाता रहा है कि क्योंकि यह पार्टी धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण करने में भाजपा की मदद करती है।
    हालांकि, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बयान पर जोरदार नाराजगी जताई है और अपने राजनीतिक दल के साथ भाजपा की मदद करने से साफ इनकार किया है।

    ओवैसी ने पिछले साल बिहार में चुनाव लड़ा था। कहा जाता है कि ऐसा करके उन्होंने विपक्ष के मुस्लिम वोट काटे और इससे एनडीए को जीत हासिल हुई। उनकी पार्टी ने बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में 5 सीटें जीतीं। जबकि एनडीए ने महागठबंधन से केवल 15 सीटें ज्यादा जीती थीं, ऐसे में ओवैसी की 5 सीटें बेहद अहम हो जाती हैं। इसी के चलते चुनावों के बाद कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने ओवैसी को ‘भाजपा की बी टीम’ करार दिया था।

    ओवैसी की पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है, वो भी भाजपा के पूर्व सहयोगी ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाले एक मोर्चे के हिस्से के रूप में। इसी के चलते ओवैसी ने मंगलवार को राजभर के साथ पूर्वी उप्र के कुछ जिलों का दौरा किया था।
    बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहज सात वर्ष की आयु में रामानन्दाचार्य को कंठस्थ थी गीता रामायण
    Next Article ओरमांझी हत्याकांड : सूफिया का हत्यारा बेलाल शेख को पुलिस लेकर पहुंची घटनास्थल पर, पूरे सिन को पुलिस करेगी रिक्रिऐट

    Related Posts

    क्राइम

    अबूझमाड़ में मारे गए 6 नक्सली, सभी के श’व बरामद…

    July 18, 2025
    देश

    बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा भारत का गौरवशाली अतीत…

    July 18, 2025
    देश

    ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा महिला ने खाया जहर, फिर…

    July 18, 2025
    Latest Posts

    अबूझमाड़ में मारे गए 6 नक्सली, सभी के श’व बरामद…

    July 18, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमित शाह को लिखा पत्र, CRPF प्रतिनियुक्ति पर लंबित 13,299 करोड़ माफ करने की हुई मांग…

    July 18, 2025

    जमशेदपुर यूनिट दो दिनों के लिए रहेगा ठप, कर्मचारियों को मिली जानकारी…

    July 18, 2025

    डूरंड कप के सभी मैचों में दर्शकों को अब मिलेगा फ्री एंट्री…

    July 18, 2025

    बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा भारत का गौरवशाली अतीत…

    July 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.