Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 7:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ओवैसी को झारखंड में नोटा से भी कम वोट मिले, जदयू-लोजपा का नहीं खुला खाता
    झारखंड

    ओवैसी को झारखंड में नोटा से भी कम वोट मिले, जदयू-लोजपा का नहीं खुला खाता

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव परिणाम के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी राज्य में बुरी तरह पिट गई है। एआईएमआईएम को राज्य में नोटा से भी कम वोट मिले हैं। अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। ओवैसी ने झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 में जितनी जोर-शोर से प्रचार किया था, उसके मुकाबले पार्टी का प्रदर्शन बहुत फीका रहा।

    असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने इसी साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और बिहार उपचुनाव में जीत दर्ज कर सभी को चौकाया था। ओवैसी ने झारखंड की कुल 14 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। एआईएमआईएम ने झारखंड चुनाव में बोकारो, हजारीबाग, मधुपुर, सारठ, धनवार, गढ़वा, विश्रामपुर, राजमहल, डुमरी, बरकट्ठा, जमेशपुर पश्चिमी, महागमा, गांडेय और मांडू विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा।

    इधर, झारखंड विधानसभा चुनाव में बिहार की प्रभावशाली पार्टियों का प्रदर्शन भी फीका रहा। चुनाव में जदयू और लोजपा का खाता भी नहीं खुला, हालांकि पांच सालों बाद फिर से झारखंड में राजद का खाता खुला और राजद के एक विधायक चुनाव जीत कर आए।

    नीतीश कुमार की जनता दल(यू) ने कुल 31 सीटों पर चुनाव लड़ा मगर खाता भी नहीं खुला और इसे नोटा को मिले कुल 1.36 प्रतिशत मत से भी कम मात्र 0.73 प्रतिशत वोट मिले। वहीं रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने कुल 21 सीटों पर चुनाव लड़ा और इसका भी खाता तक नहीं खुला। इसे मात्र 0.30 प्रतिशत वोट मिले। दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव की राजद ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के साथ मिलकर मात्र सात सीटों पर चुनाव लड़ा और इसे कुल 2.75 प्रतिशत मत मिले।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश, 29 दिसम्बर को मोरहाबादी में लेंगे शपथ
    Next Article अक्षय खन्ना फिल्मकार राजू हिरानी की फिल्म में काम करना चाहते हैं

    Related Posts

    चाईबासा

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025
    जमशेदपुर

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025
    Latest Posts

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025

    तालाब में नहाने गए पोता-पोती डूबे, दादी गंभीर रूप से घायल

    October 30, 2025

    पलामू के जेवर दुकान में सेंधमारी, शटर तोड़कर 50 लाख के गहने ले उड़े चोर

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.