Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Nov, 2025 ♦ 7:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरकार के फैसले से कोयला कामगारों में आक्रोश, पांच दिवसीय हड़ताल का ऐलान
    झारखंड

    सरकार के फैसले से कोयला कामगारों में आक्रोश, पांच दिवसीय हड़ताल का ऐलान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    रांची/नई दिल्ली : कोयला उद्योग में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दिए जाने के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने पांच दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल कोल इंडिया की सभी अनुषांगिक कंपनियों में होगी। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की रविवार को नागपुर में बैठक हुई। कोयला उद्योग मेें 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी दिए जाने के बाद की स्थिति पर चर्चा हुई। कहा गया कि एफडीआई कोयला और राष्ट्रहित में नहीं है। इसके परिणाम कोयला उद्योग के खिलाफ आएंगे।

    मजदूर संघ ने कहा कि सरकार के फैसले से कोयला कामगारों में आक्रोश है। संघ ने सरकार से इस निर्णय पर दोबारा विचार करने की मांग की थी। अभी तक सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। खदान मजदूर संघ ने एसईसीएल सहित कोल इंडिया की सभी अनुषांगिक कंपनियों में 23 सितंबर से 27 सितंबर तक हड़ताल की घोषणा की है। इसकी जानकारी कोल मंत्रालय में भारत सरकार के सचिव को दी है। इसकी जानकारी खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे ने यूनियन को भी दी है।

    एटक और सीटू सहित अन्य यूनियन ने भी की है 24 को हड़ताल की घोषणा

    कोयला उद्योग में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की मंजूदी दिए जाने से मजदूर और श्रमिक संगठन चितिंत हैं। सभी मजदूर संगठन एफडीआई का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे कोल इंडिया को आर्थिक नुकसान होगा। विदेशी कंपनियां कोयला खोदकर बाजार में बेचेंगी। कोल इंडिया की तुलना में विदेशी कंपनियों का कोयला सस्ता होगा। इससे कोल इंडिया के समक्ष आर्थिक चुनौती खड़ी हो जाएगी। इसका सीधा असर कोयला मजदूरों पर पड़ेगा।
    एफडीआई पर चर्चा के लिए पांच सितंबर को रांची यूनियन की ओर से एक संयुक्त कन्वेंशन का आयोजन किया गया था। इसमें एटक, सीटू, इंटक और हिन्द मजदूर संघ के नेता शामिल हुए थे। चर्चा के बाद श्रमिक नेताओं ने कोयला उद्योग में २४ सितंबर को हड़ताल की घोषणा की थी। यूनियन हड़ताल की तैयारी में लग गए हैं।

    बीएमएस की घोषणा से अन्य यूनियन पर बढ़ा दबाव

    कोयला उद्योग में बीएमएस द्वारा पांच दिवसीय हड़ताल की घोषणा से इंटक, हिन्द मजदूर संघ सहित अन्य वामपंथी ट्रेड यूनियनों पर हड़ताल की अवधि को बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। श्रमिक संगठन भी मानते हैं कि एक दिन की हड़ताल से कोयला उत्पादन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। सीटू के श्रमिक नेता डीडी रामानंदन ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा था कि बीएमएस १५ दिन की हड़ताल करता है तो उसे समर्थन देंगे। बीएमएस ने पांच दिन हड़ताल की घोषणा कर दी है। इससे सीटू सहित अन्य ट्रेड यूनियन पर दबाव बढ़ गया है।

    #National News Coal india Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांडी में करमा डाल का विसर्जन करने गईं दो लड़कियां कोयल नदी में डूबी, लोगों ने एक को बचाया
    Next Article बीजापुर : पुलिस ने पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बस स्टैंड के पास हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 268 ग्राम सोना जब्त

    November 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

    November 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    वन भूमि घोटाले में भी फंसे आईएएस विनय चौबे, एसीबी ने बनाया आरोपी

    November 10, 2025
    Latest Posts

    बस स्टैंड के पास हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 268 ग्राम सोना जब्त

    November 10, 2025

    रमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

    November 10, 2025

    वन भूमि घोटाले में भी फंसे आईएएस विनय चौबे, एसीबी ने बनाया आरोपी

    November 10, 2025

    बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग की तैयारी पूरी, मतदान दल ईवीएम के साथ रवाना

    November 10, 2025

    CJI गवई बोले – हमें पता है सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, कोर्ट और जजों के खिलाफ हो रहा है डिजिटल दुरुपयोग

    November 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.