Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Nov, 2025 ♦ 6:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ऑर्केस्ट्रा डांसर का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
    झारखंड

    ऑर्केस्ट्रा डांसर का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : विश्रामपुर इलाके में छत्तीसगढ़ के एक लड़की की लाश फंदे से लटकती हुई मिली है। घटना नावाडीहकला ओपी अंतर्गत नावाडीहखुर्द का है। मरने वाली लड़की की कलावती पावले के रूप में की गई है। लड़की की उम्र 27 वर्ष थी। वह छत्तीसगढ़ के कपटहरी गांव की रहनेवाली थी। फिलहाल ऑर्केस्ट्रा डांसर के रूप में काम करती थी। वह पिछले कुछ समय से चंद्रिका यादव नाम के व्यक्ति के घर में रह रही थी।

    सोमवार की सुबह युवती का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ दिखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस इसे संदेहास्पद मौत मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के लिए दो डांसरों को बुलाया गया है। जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी आलोक सोरेन ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। युवती की मांग में सिंदूर लगा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शादीशुदा थी।

    अब तक की जानकारी के अनुसार लड़की सुमित कुमार डांसिंग ग्रुप में काम करती थी। इस ग्रुप का डायरेक्टर छत्तीसगढ़ से लड़कियों को लाकर डांसर के रूप में अलग-अलग आयोजनों में शामिल कराता है। पता चल रहा है कि घटना के बाद लड़की के साथ रहने वाली दूसरी लड़की फरार है। विश्रामपुर मुख्यालय सहित वार्ड 18 के नावाडीहखुर्द के कई ठिकाने पर इस तरह की लड़कियों को डांसर और आइटम गर्ल्स का नाम देकर रखा गया है। यह सभी छत्तीसगढ़ के दूर,-दराज इलाकों से आने वाली आदिवासी और गरीब परिवारों की लड़कियां हैं। इन्हें अच्छी आमदनी का झांसा ऑर्केस्ट्रा पार्टी शामिल करने के नाम पर लाया लाता है। इनके बाद इनका अलग-अलग तरीकों से शोषण किया जाता है। इस घटना के बाद छापेमारी के डर से कई ठिकानों में रह रहीं डांसर तथा संचालक फरार हो गए हैं

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईएएस पूजा सिंघल से ईडी करेगी पूछताछ, भेजा गया समन
    Next Article ED ने मांगी पूजा सिंघल को दोषमुक्त करने व ACB जांच की अनुमति न देने वाली फाइलें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल में NIA बंदी चला रहा अवैध कैंटीन, खाना के लिए वसूल रहा मोटी रकम

    November 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य साइबर क्राइम थाना का आईजी मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

    November 11, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 73.88% वोटिंग, महिला और युवा मतदाताओं ने दिखाई भागीदारी

    November 11, 2025
    Latest Posts

    होटवार जेल में NIA बंदी चला रहा अवैध कैंटीन, खाना के लिए वसूल रहा मोटी रकम

    November 11, 2025

    राज्य साइबर क्राइम थाना का आईजी मनोज कौशिक ने किया निरीक्षण

    November 11, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : दूसरे चरण में 60.40% मतदान

    November 11, 2025

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 73.88% वोटिंग, महिला और युवा मतदाताओं ने दिखाई भागीदारी

    November 11, 2025

    Whatsapp  में जल्द आएगा “यूज़रनेम फीचर”, फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ लिंक होगा

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.