Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’ सफल, बूढ़ा पहाड़ की चोटी पर पहुंचे जवान
    झारखंड

    नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’ सफल, बूढ़ा पहाड़ की चोटी पर पहुंचे जवान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ को माओवादी नक्सलियों से मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑक्टोपस में सुरक्षाबलों की कामयाबी का सिलसिला जारी है. पिछले 2 दशकों में पहली बार सुरक्षाबल पहाड़ की चोटी पर जा पहुंचे हैं. गढ़वा जिले के एसपी अंजनी कुमार झा खुद इनके साथ हैं. झारखंड पुलिस का दावा है कि अगले कुछ दिनों में ही पहाड़ के चप्पे-चप्पे को नक्सलियों से मुक्त करा लिया जाएगा. नक्सलियों के पांव उखड़ गए हैं.

    गौरतलब है कि, लगभग 55 वर्ग किलोमीटर में फैले इस दुर्गम पहाड़ पर नक्सलियों के टॉप लीडर्स पनाह लेते रहे हैं. इस बार पुलिस और सुरक्षाबलों ने झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों छोर से पहाड़ की घेराबंदी की है. सुरक्षाबलों का अभियान रोकने के लिए नक्सलियों ने लगातार सिरियल ब्लास्ट किए, लेकिन इस बार सधी हुई रणनीति के तहत हो रही कार्रवाई से नक्सलियों के पांव उखड़ गए हैं.

    माना जा रहा है कि बूढ़ापहाड़ को फतह कर लेने से झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर सहित कई इलाकों में नक्सल समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया जाएगा.इस बार है पुख्ता प्लान बूढ़ा पहाड़ की चोटी पर पहुंचे अंजनी कुमार झा ने बताया कि पहाड़ पर सर्च अभियान जारी है. ज्यादातर नक्सली इलाके से भाग खड़े हुए हैं. 2 दिन पहले ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी. इस दौरान अलग-अलग तरह की कुल 106 लैंडमाइंस के अलावा एसएलआर की 350 गोलियां, 25 तीर बम, 500 मीटर कोडेक्स वायर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी.

    अभियान में झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ, जगुआर एसॉल्ट ग्रुप, आईआरबी और कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं. इस बार नक्सलियों से मुक्त कराए पहाड़ के आस-पास सुरक्षाबलों का स्थायी कैंप बनाए जाने की तैयारी है, ताकि दोबारा यहां नक्सलियों के पांव ना जम सकें. पहले भी चलाया जा चुका है अभियान झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर लातेहार के गारू प्रखंड के सुदूर गांवों से शुरू होने वाला ये पहाड़ इसी जिले के महुआडांड़, बरवाडीह होते हुए दूसरे जिले गढ़वा के रमकंडा, भंडरिया और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ तक फैला है.

    2018 में भी यहां सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया था. इस दौरान नक्सलियों के कई बंकर ध्वस्त किए गए थे. बड़े पैमाने पर नक्सली पकड़े भी गए थे. हालांकि, इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को भी नुकसान हुआ था और 6 जवान शहीद हुए थे. लगातार टूटती गई नक्सलियों की कमर सुरक्षाबलों की नाकेबंदी के चलते वर्ष 2018 में बूढ़ा पहाड़ पर एक करोड़ के इनामी माओवादी अरविंद को बीमारी के दौरान बाहर से कोई सहायता नहीं मिल पाई थी और उसकी मौत हो गई थी. अरविंद की मौत के बाद सुधाकरण और उसकी पत्नी को बूढ़ा पहाड़ का प्रभारी बनाया गया था. सुधाकरण ने 2 वर्ष पूर्व तेलंगाना में पूरी टीम के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. सुधाकरण के आत्मसमर्पण के बाद बाद में एक दर्जन अन्य कमांडरों ने धीरे-धीरे आत्मसमर्पण कर दिया था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : मांडर में हत्या कर शव फेंका पुल के नीचे, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article धनबाद : मां और बेटे का शव बरामद, सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.