Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सदर हॉस्पिटल में पूरे दिन चलेगी ओपीडी, कार्डियोलॉजी विंग भी हो रहा तैयार
    जोहार ब्रेकिंग

    सदर हॉस्पिटल में पूरे दिन चलेगी ओपीडी, कार्डियोलॉजी विंग भी हो रहा तैयार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2024Updated:September 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सदर हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. यूं कहे तो मरीजों का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है. यहीं वजह है कि ज्यादा संख्या में इलाज के लिए मरीज पहुंच रहे है. अब हॉस्पिटल मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभाग ने पूरे दिन ओपीडी शुरू करने की योजना बनाई है. इसके तहत सुबह से शाम तक दो शिफ्टों में ओपीडी चलेगी. जिसका फायदा इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा. वहीं कार्डियोलॉजी विंग भी मरीजों के लिए शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. जिससे कि हार्ट के मरीजों को रखकर इलाज किया जाएगा. वहीं सर्जरी की स्थिति में उन्हें रेफर किया जाएगा. बता दें कि हॉस्पिटल में कैथलैब बनने का भी रास्ता साफ हो गया है. जिससे कि भविष्य में हार्ट मरीजों की एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी भी की जा सकेगी. इसके अलावा स्टेंट व पेसमेकर भी लगाए जाएंगे.

    हर दिन ओपीडी में 1000 मरीज

    हॉस्पिटल में पहले केवल जेनरल वार्ड और महिला वार्ड था. उस समय मरीजों की संख्या उतनी ज्यादा नहीं थी. लेकिन नए भवन में सुपरस्पेशियलिटी विभाग चालू हो जाने से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी. आज ओपीडी में हर दिन 1000 के लगभग मरीज इलाज के लिए पहुंचते है. जबकि ओपीडी सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक चलती है. पूरे दिन ओपीडी में डॉक्टरों के बैठने से इलाज कराने के लिए मरीजों को अगले दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बता दें कि इमरजेंसी में तो मरीजों का इलाज 24 घंटे किया जाता है.

    9 से 5 ओपीडी करने की तैयारी

    मेडिकल कालेजों की तर्ज पर ओपीडी का टाइम सदर में भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक करने की तैयारी है. 2 घंटे ज्यादा ओपीडी खुलने से मरीज ज्यादा संख्या में आएंगे. इलाज के साथ जांच व दवाएं भी उन्हें मिलेगी. इसके अलावा कई अन्य लाभ मरीजों को मिलेंगे.

    इमरजेंसी इलाज एंजियोग्राफी एंजियोप्लास्टी ओपीडी ओपीडी टाइम कार्डियोलॉजी विंग कैथलैब जांच जेनरल वार्ड दवाएं पेसमेकर मरीजों की संख्या महिला वार्ड मेडिकल कालेज रांची सदर हॉस्पिटल सरकारी व्यवस्था सर्जरी सुपरस्पेशियलिटी विभाग स्टेंट हार्ट मरीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, नई शराब नीति में इन्हें दी जाए प्राथमिकता
    Next Article टीपीसी का सक्रिय सदस्य उपेंद्र चढ़ा पुलिस के हत्थे, राइफल व कारतूस बरामद

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.