Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 6:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड का एक ऐसा जिला है जामताड़ा, जहां का एक ‘हैलो’ लोगों को मिनटों में बना देता है कंगाल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का एक ऐसा जिला है जामताड़ा, जहां का एक ‘हैलो’ लोगों को मिनटों में बना देता है कंगाल

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा। जामताड़ा, झारखंड राज्य का एक जिला है। यहां बड़ी संख्या में सांप पाए जाते हैं। इन सांपों की वजह से ही इस जिले का नाम जामताड़ा पड़ा। जामताड़ा, जामा और ताड़ शब्द से बना है। दरअसल, संथाली भाषा में जामा का मतलब होता है सांप और ताड़ का मलतब होता है आवास, यानी सांपों का आवास (घर)। जामताड़ा को बॉक्साइट की खदानों के लिए भी जाना जाता है। इन सबके अलावा अब इस जिले को ‘ठगी में लिप्त’ जगह के तौर पर भी जाना जाने लगा है। कहते हैं कि अब ये जिला एक ऐसी जगह बन गया है, जहां का एक फोन कॉल लोगों को कंगाल बना देता है।

    कई साल पहले तक यह जिला पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता था। लोगों के कच्चे घर हुआ करते थे। उनके पास सुविधा के नाम पर साइकिल हुआ करती थी या बहुत हुआ तो मोटरसाइकिल। लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है। लोगों के घर पक्के हो गए हैं, घरों के आगे कारें लगी होती हैं। मतलब ये है कि अब यहां के लोगों के पास सुख-सुविधा के नाम पर सबकुछ है और कहा यह भी जाता है कि ये सब सिर्फ उन्ही फोन कॉल की वजह से हुआ है।

    इस जगह को साइबर ठगी का गढ़ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि पूरे देश में हो रही साइबर ठगी के 80 फीसदी मामले जामताड़ा से जुड़े हुए हैं। चार-पांच राज्यों को छोड़ दें तो देश का ऐसा कोई भी राज्य नहीं होगा, जहां की पुलिस साइबर ठगी के मामले की जांच के लिए जामताड़ा न आई हो। जामताड़ साइबर ठगी के मामले में एक बदनाम जिला बन कर रह गया है और खासकर इस जिले का करमाटांड़ गांव।

    कुछ साल पहले बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बैंक खाते से पांच लाख रुपये गायब हो गए थे। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परणीत कौर के खाते से करीब 23 लाख रुपये, एक केंद्रीय मंत्री के खाते से करीब दो लाख रुपये, केरल के एक सांसद के खाते से डेढ़ लाख रुपये की ठगी हुई और इन सबके तार जामताड़ा से जुड़े हुए थे। इन चर्चित मामलों के अलावा हजारों ऐसे लोग हैं, जिनके खाते से पैसे गायब हुए और वो पैसे फिर उन्हें कभी नहीं मिले।

    पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, जामताड़ा में साइबर ठगी की शुरुआत साल 2013 से हुई। उस समय से अब तक कई राज्यों की पुलिस जामताड़ा से सैकड़ों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन अपराधियों के बैकग्राउंड (पृष्ठभूमि) की जांच की गई तो आय से अधिक संपत्ति का पता चला। ये वो अपराधी थे, जो लोगों को फोन कर उन्हें बेवकूफ बनाते थे और उनके खाते से पैसे अपने पास ट्रांसफर कर लेते थे।

    जामताड़ा में सैकड़ों गांव हैं और कहते हैं हर गांव के कुछ लोग साइबर ठगी में लिप्त हैं। वो पहले लोगों को फोन करते हैं और उनसे बात करके कहते हैं कि वो फलाना बैंक से बोल रहे हैं यानी जिस बैंक में उस व्यक्ति का खाता है। इसके बाद वो ठग लोगों से कहते हैं कि आपका खाता अपडेट करना है या खाता बंद होने वाला है या किसी और बहाने से उनकी बैंक से जुड़ी निजी जानकारियां ले लेते हैं और मिनटों में उनके खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। यानी हम कह सकते हैं कि जामताड़ा का एक ‘हैलो’ लोगों को पल भर में कंगाल बना देता है।

    ऐसी ठगी से बचने का एक ही तरीका है कि आप सतर्क रहें। अगर आपके पास इस तरह का कोई कॉल आता है और आपसे आपके बैंक से जुड़ी निजी जानकारियां, मसलन एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर, पिन नंबर या ओटीपी नंबर मांगता है तो सतर्क हो जाएं और उससे इस तरह की कोई भी जानकारी साझा नहीं करें।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : पंचायत चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग की तैयारी अंतिम चरण में, डीसी ने पोलिंग पार्टियों को किया रवाना
    Next Article पूजा सिंघल मामला : ईडी की बड़ी कारवाई, झारखंड- बिहार में 7 जगहों पर की छापामारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत से मिले रांची के SSP सहित सिटी और ट्रैफिक एसपी

    September 23, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में चला बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप

    September 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला राहुल लूटपाट करने आया था खलारी, हफ्ता दिन पूर्व निकला था जेल से

    September 23, 2025
    Latest Posts

    सीएम हेमंत से मिले रांची के SSP सहित सिटी और ट्रैफिक एसपी

    September 23, 2025

    जमशेदपुर में चला बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप

    September 23, 2025

    पानी भरे गड्ढे के चलते चली गयी चार मासूमों की जान, एक ही परिवार के थे सभी बच्चे

    September 23, 2025

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला राहुल लूटपाट करने आया था खलारी, हफ्ता दिन पूर्व निकला था जेल से

    September 23, 2025

    झारखंड HC ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच को मंजूरी दी…

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.