Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 1:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो: बेरमो में कोयला खदान में चाल धंसी, एक की मौत
    झारखंड

    बोकारो: बेरमो में कोयला खदान में चाल धंसी, एक की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बेरमो में कोयला खदान में अवैध तरीके से प्रवेश कर चोरी के दौरान हादसा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। CCL जारंगडीह परियोजना की बंद पड़ी पांच नंबर भूमिगत खदान से लोहे की चोरी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक चाल धंसने से दुर्घटना हो गई। दावा किया जा रहा है कि माइंस में अवैध खनन करने वाले लोग एक शव लेकर भाग गए हैं। इसके अलावा दो घायलों को भी निकालकर ले गए हैं।

    घटना स्थल पर CCL के अधिकारियों के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू करने से पहले माइंस के अंदर सर्च ऑपरेशन लगाया गया। सीसीएल कथारा की रेस्क्यू टीम माइंस के अंदर 30 मिनट का रिटर्निंग टाइम लेकर गई। इस दौरान अंदर किसी व्यक्ति के फंसे होने की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद रेस्क्यू टीम माइंस से बाहर आ गई। इस दौरान बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने मौके से चोरी का पांच टन लोहा बरामद किया है। सुनसान इलाका होने की वजह से घटना की जानकारी लोगों को देर से मिली। CCL अधिकारी और पुलिस-प्रशासन का कहना है कि इस बात पुख्ता प्रमाण नहीं मिल रहा है कि किसी की मौत हुई है, या कोई घायल हुआ है।

    रेस्क्यू टीम ने अंदर जांच की है। माइंस के अंदर कोई व्यक्ति नहीं फंसा है। बताया जा रहा है कि माइंस में चोर लोहा काट रहे थे। इससे यह घटना हो गई। मौके पर बोकारो थर्मल के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, CCL जारंगडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी नवल किशोर दुबे, मैनेजर दुर्गेश कुमार सिन्हा, साइडिंग मैनेजर देवानंदन प्रसाद, SI विक्रांत मुंडा अजय यादव, ASI बिनोद कुमार मुंडा, CCL कथारा जीएम यूनिट के सुरक्षा इंचार्ज महामाया प्रसाद आदि सहित पुलिस जवान और CCLसुरक्षाकर्मी भारी संख्या में मौजूद रहे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायन बिसाही के संदेह में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, आरोपी देवरानी ने आत्मसमर्पण किया
    Next Article लोहरदगा : बुलबुल जंगल में महुआ चुनने के दौरान IED में विस्फोट, महिला की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025
    झारखंड

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025
    झारखंड

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025
    Latest Posts

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025

    हजारीबाग में 50 बाइक से 160 जगहों पर 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग

    June 30, 2025

    BREAKING : झारखंड में एक जुलाई से नहीं मिलेगी शराब, यह है वजह

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.