गुमला: गुमला थाना क्षेत्र के अंबुवा गांव के 22 वर्षीय सहजाद अंसारी को पुलिस ने एक देसी कट्टा और तीन गोली के साथ लोहरदगा रोड स्थित बस स्टैंड से धर दबोचा है. एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहरदगा रोड में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में किसी अपराध की नियत से घूम रहा है. तत्काल एक टीम का गठन करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन पुलिस के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन गोली बरामद हुआ. एसडीपीओ ने बताया कि वर्ष 2021 में गुमला शहर के रोड में हुए फायरिंग कांड में वह आरोपित है. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अंकित राज के अलावा पुलिस के जवान शामिल थे.
देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, पूर्व में गोलीकांड का है आरोपी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More


