Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jul, 2025 ♦ 1:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शादी के 20वें दिन युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, कुछ दिनों से दंपती के बीच हो रहा था विवाद
    झारखंड

    शादी के 20वें दिन युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, कुछ दिनों से दंपती के बीच हो रहा था विवाद

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सदर थाना क्षेत्र के कोटाम गांव में रविवार को कुएं से एक युवक की लाश बरामद की गई। वो शनिवार शाम से अपने घर से लापता था। युवक की 30 मई को शादी हुई थी और इसके 20वें दिन उसने सुसाइड कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद से युवक की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अक्सर विवाद हो रहा था।

    युवक की पहचान नंदकेश्वर महतो उफ रूंधु महतो (22) के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार, विवाह के बाद दोनों करीब 15 दिनों तक काफी खुश थे। नंद केश्वर मजदूरी करता था। मगर इसके बाद दंपती के बीच कुछ भी ठीक ठाक नहीं चल रहा था। अक्सर दोनों के बीच विवाद हो रहा था।

    ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पूरा परिवार भी नशे की हालत में आपस में लड़ने-झगड़ने लगता था। शनिवार को भी देर शाम करीब 6 बजे परिवार के बीच विवाद होने के बाद नंद केश्वर गुस्से में घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने नंद केश्वर के कहीं चले जाने की संभावना को लेकर खोजबीन नहीं की। फिर सभी सो गए।

    इधर, दूसरे दिन रविवार को उसकी खोजबीन शुरू की गई। तभी घर से कुछ दूर स्थित कुएं के पास उसका मोबाइल फोन व चप्पल देखा गया। इसके बाद कुएं में झगर डाला गया। मगर कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से कुएं का पानी मोटर लगाकर बाहर निकाला गया। तभी नंद केश्वर का शव दिखा। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद के कारणों को काफी टटोलने की कोशिश की। मगर किसी ने भी कुछ नहीं बताया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर यूडी का मामला दर्ज इसकी तहकीकात कर रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री कल सुबह 6.30 बजे योग दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
    Next Article कदमा के ग्रीन पार्क बस्ती में बदमाशों ने मचाया उत्पात, घर पर किया पथराव, महिलाओं को भी पीटा

    Related Posts

    झारखंड

    कुएं से मिला युवक का श’व, जांच में जुटी पुलिस

    July 14, 2025
    क्राइम

    घर में घुसकर महिलाओं पर वार, एक की मौ’त, दो की हालत गंभीर

    July 14, 2025
    झारखंड

    सावन की पहली सोमवारी पर रांची के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 14, 2025
    Latest Posts

    BJP कार्यकर्ता को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, घटना का Video हुआ Viral

    July 14, 2025

    एयर इंडिया के CEO ने कहा इंजन में नहीं थी कोई मेकैनिकल खराबी

    July 14, 2025

    कांधे पर कांवर रख पैदल ही नंगे पावन निकल पड़े बिहार के ADG सुधांशु, भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक

    July 14, 2025

    बेगूसराय में दिनदहाड़े बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ फा’यरिंग, एक की मौ’त, दूसरा घायल

    July 14, 2025

    नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी विस्फोट में तीन ग्रामीण घायल

    July 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.