Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 11:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ होगी ऐतिहासिक : तेजस्वी यादव
    बिहार

    राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ होगी ऐतिहासिक : तेजस्वी यादव

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 17, 2025Updated:August 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वोटर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sasaram : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार से बिहार के सासाराम से अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे।

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस यात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह बिहार के 14 करोड़ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “लोकतंत्र में जनता मालिक है। हम जनता के बीच जा रहे हैं। वोटर का अधिकार सिर्फ वोट देना नहीं, बल्कि वोट की रक्षा करना भी है। हम लोगों को जागरूक करेंगे, उनकी समस्याओं को उठाएंगे और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, महागठबंधन की सरकार बनने पर हमारी योजनाओं के बारे में भी जनता को बताएंगे।” तेजस्वी ने यह भी कहा कि यह उनकी पहली यात्रा नहीं है। “हम पहले भी जनता के बीच जाते रहे हैं। हमारे जनसमर्थन से एनडीए के लोग डर जाते हैं। प्रधानमंत्री जब बिहार आते हैं, तो बच्चों के स्कूल तक बंद कर दिए जाते हैं। खाली डायलॉगबाजी से कुछ नहीं होता। जब पीओके पर कब्जा करने का मौका था, तब अमेरिका के राष्ट्रपति के कहने पर पीछे हट गए।”

    देश में डेमोग्राफी चेंज के मुद्दे पर तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “11 साल से क्या कर रहे थे? झारखंड में भी यह मुद्दा उठाया गया था, लेकिन जनता ने करारा जवाब दिया। हर बार चुनाव के समय इन्हें घुसपैठियों की याद आती है।” उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगी। “सभी जाति और धर्म के लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं। महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है, यही वजह है कि अन्य पार्टियां डरी हुई हैं और ऊटपटांग बयान दे रही हैं।” यह यात्रा बिहार में महागठबंधन की स्थिति को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी नीतियों को लेकर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    On Rahul Gandhi's 'Voter Rights Yatra' Tejashwi Yadav said- 'This journey will be historic' राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तेजस्वी यादव बोले- 'यह यात्रा होगी ऐतिहासिक'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टलने की संभावना, डेयरी उत्पादों पर बढ़ा विवाद
    Next Article बिग बॉस OTT विनर एलविश यादव के घर के बाहर चली गो’ली

    Related Posts

    बिहार

    हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत अब जमालपुर तक, समय में हुआ बदलाव

    August 17, 2025
    बिहार

    मेयर के बेटे शिशिर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक, BJP दफ्तर पहुंचकर शुरू की चुनावी तैयारियां

    August 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी : गिरिराज सिंह

    August 16, 2025
    Latest Posts

    WhatsApp स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड : नई साइबर ठगी से सावधान, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

    August 17, 2025

    हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत अब जमालपुर तक, समय में हुआ बदलाव

    August 17, 2025

    मेयर के बेटे शिशिर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक, BJP दफ्तर पहुंचकर शुरू की चुनावी तैयारियां

    August 17, 2025

    SSP ने चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को किया निलंबित

    August 17, 2025

    कीवी का छिलका : सेहत का खजाना, फेंकने की बजाय खाएं!

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.