Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Sep, 2025 ♦ 12:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अब रांची में भी होगा किडनी ट्रांसप्लांट, सरकार बनाने के रही सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल
    झारखंड

    अब रांची में भी होगा किडनी ट्रांसप्लांट, सरकार बनाने के रही सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किडनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के किडनी रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार अब रांची में एक अत्याधुनिक किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित करने जा रही है। इस हॉस्पिटल में 2200 बेड की व्यवस्था होगी और यह अस्पताल किडनी रोगों के समग्र इलाज, विशेष रूप से किडनी ट्रांसप्लांट जैसी जटिल चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना झारखंड सरकार और ऑस्ट्रेलिया की ऑस्टिन हॉस्पिटल एंड सर्विसेज के संयुक्त सहयोग से विकसित की जाएगी। शनिवार को ऑस्टिन हॉस्पिटल एंड सर्विसेज के सीईओ आंद्रेई कोल्मोगोरोव ने मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और इस प्रोजेक्ट पर विस्तृत चर्चा हुई।

    झारखंड को हेल्थकेयर हब बनाने की दिशा में कदम

    मंत्री डॉ. अंसारी ने बताया कि आंद्रेई कोल्मोगोरोव न केवल उनके पुराने मित्र हैं, बल्कि उन्होंने झारखंड में बड़े पैमाने पर हेल्थ सेक्टर में निवेश का भी फैसला किया है। बातचीत के दौरान तय हुआ कि जल्द ही हॉस्पिटल के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जाएगी।

    *🚨 बढ़ती किडनी बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा फैसला 🚨*

    *राज्य में बनेगा 2200 बेड का किडनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल*

    *झारखंड वासियों के लिए एक और बड़ी सौगात!*

    स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए रांची में 2200 बेड का विश्व-स्तरीय… pic.twitter.com/zJO6SpCgw6

    — Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 30, 2025

    इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को राजनीति से दूर रखकर, पूरी तरह जनसेवा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के मकसद से बनाया जाएगा। सीईओ आंद्रेई ने स्पष्ट कहा कि उनका लक्ष्य झारखंड को हेल्थकेयर का एक मजबूत केंद्र बनाना है।

    परियोजना की मुख्य बातें

    • 2200 बेड का अत्याधुनिक किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल
    • किडनी ट्रांसप्लांट समेत सभी प्रकार की आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
    • झारखंड सरकार और ऑस्ट्रेलियन कंपनी का संयुक्त प्रोजेक्ट
    • रांची में निर्माण, जल्द होगी जमीन की पहचान
    • पूर्वी भारत के मरीजों को मिलेगा लाभ

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह अस्पताल न केवल झारखंड, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए एक वरदान साबित होगा। इससे गंभीर किडनी रोगियों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, यह अस्पताल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाई देगा।

    Also Read : तिआनजिन में PM मोदी और शी जिनपिंग की अहम बैठक, भारत-चीन रिश्तों में सुधार की उम्मीद

     

    अस्पताल निर्माण ऑस्टिन हॉस्पिटल एंड सर्विसेज ऑस्ट्रेलियन निवेश किडनी ट्रांसप्लांट किडनी रोग इलाज किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल झारखंड झारखंड न्यूज झारखंड सरकार झारखंड हेल्थ प्रोजेक्ट डॉ इरफान अंसारी पूर्वी भारत मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर रांची विदेशी निवेश भारत सरकारी अस्पताल परियोजना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्वास्थ्य सेवाएं हेल्थ हब झारखंड हेल्थकेयर निवेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतिआनजिन में PM मोदी और शी जिनपिंग की अहम बैठक, भारत-चीन रिश्तों में सुधार की उम्मीद
    Next Article गणपति के लड्डू की लगी 70 हजार की बोली, विजय लक्ष्मी का परिवार बना विजेता

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में दिनदहाड़े लूट, पिस्तौल के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी से ले उड़े पांच लाख

    September 1, 2025
    गिरिडीह

    हाथी के हमले से महिला की मौ’त, गांव में दहशत का माहौल

    September 1, 2025
    झारखंड

    अगले तीन दिन खूब भीगेगा झारखंड, होगी झमाझम बारिश

    September 1, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में दिनदहाड़े लूट, पिस्तौल के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी से ले उड़े पांच लाख

    September 1, 2025

    तियानजिन में SCO देशों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की

    September 1, 2025

    हाथी के हमले से महिला की मौ’त, गांव में दहशत का माहौल

    September 1, 2025

    अगले तीन दिन खूब भीगेगा झारखंड, होगी झमाझम बारिश

    September 1, 2025

    झारखंड के पारंपरिक व्यंजन “मड़ुआ छिलका” को दिलाया जाएगा GI टैग, IHM रांची ने शुरू की प्रक्रिया

    September 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.