Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब बैंक ग्राहकों को 59 मिनट में मिलेगा होम, पर्सनल लोन, 18 बैंकों ने दी मंजूरी
    जोहार ब्रेकिंग

    अब बैंक ग्राहकों को 59 मिनट में मिलेगा होम, पर्सनल लोन, 18 बैंकों ने दी मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : अब बैंक ग्राहकों को 59 मिनट में रिटेल लोन मिलने लगेगा। देश के सबसे बड़े बैंक–भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि ऑनलाइन लोन पोर्टल psbloansin59minutes.com से लोगों को होम व पर्सनल लोन मिलने लगेगा। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र के 18 बैंकों ने यह सुविधा शुरू की है।
    इनमें बैंकों में एसबीआई के पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा और यूनियन बैंक सहित अन्य बैंक शामिल हैं। फिलहाल यह मंच एमएसएमई क्षेत्र को ऋण मंजूरी उपलब्ध करा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक पी के गुप्ता ने कहा है कि सभी हम कर्ज चाहने वालों को आवास और व्यक्तिगत ऋण ‘59 मिनट पोर्टल’ के जरिये उपलब्ध करा रहे हैं। हमें इस बात की खुशी है कि अभी तक इसका लाभ सिर्फ एमएसएमई को मिल रहा था, लेकिन अब यह सभी को उपलब्ध होगा।
    इस मंच के जरिये जल्द ही वाहन ऋण के लिए भी सैद्धान्तिक मंजूरी शुरू की जायेगी। आवेदकों को 18 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के जरिये ऋण की सैद्धान्तिक मंजूरी 59 मिनट में दी जाएगी।

    बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक सलिल कुमार ने कहा कि बैंक इस पोर्टल से खुदरा उत्पाद जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। भविष्य में इससे होम और ऑटो लोन जोड़ दिए जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) की भी इस पोर्टल से खुदरा कर्ज उत्पाद जोड़ने की योजना है।
    पीएसबी लोन इन 59 मिनट योजना के तहत एमएसएमई को एक करोड़ का कर्ज उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई थी। कारोबारियों के आवेदन को एक घंटे के भीतर स्वीकार करते हुए लोन पास कर दिया जाता है और आठ कारोबारी दिवस में कर्ज की राशि आवेदनकर्ता के खाते में आ जाती है।

    योजना का दायरा बढ़ाने के लिए एसबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक ने करार किया है। लोन इन 59 मिनट पोर्टल पर इन बैंकों का चुनाव करने वाले कारोबारियों को अब योजना के तहत पांच करोड़ की राशि का लोन एक घंटे में पास हो जाएगा। इस तरह के कर्ज पर ब्याज की शुरुआत 8.5 फीसदी से होती है।
    योजना की शुरुआत के महज पांच महीने में ही 50 हजार से ज्यादा लोन को इस पोर्टल से स्वीकृति मिल चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2019 तक लोन इन 59 मिनट पोर्टल पर 50,706 आवेदनों को सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है। इसमें से 27,893 आवेदनकर्ताओें को कर्ज की राशि का भुगतान भी हो चुका है।

    #Business news Bank Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑस्ट्रलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने कहा, आज के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं बुमराह
    Next Article कश्मीर पर भारत के साथ आया दक्षिण कोरिया, लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.