Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 4:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर भाभी जी अब पुलिस के शिकंजे में, पूरा परिवार धंधे में शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर भाभी जी अब पुलिस के शिकंजे में, पूरा परिवार धंधे में शामिल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्राउन शुगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के युवाओं के रगों में ब्राउन शुगर यानी धीमा जहर घोलने की सूत्रधार कुख्यात ड्रग्स तस्कर रूबी देवी उर्फ भाभी जी अब पुलिस के शिकंजे में है। उसने कुछ रोज पहले ही रांची के कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। आज यानी सोमवार को उसकी रिमांड की अवधि खत्म हो गयी। उसे रांची सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। रिमांड में भाभी जी ने कई राज पुलिस के सामने उगले हैं। नशा का गंदा धंधा करने वालों के जानी दुश्मन माने जाने वाले तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि गुजरे कुछ रोज से पुलिस ने रूबी देवी उर्फ भाभी जी को दबोचने के वास्ते दबिश बढ़ा दी थी। ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच भाभी जी ने रांची के सिविल कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक में जमानत के लिए अर्जी डाली थी। दोनों कोर्ट से जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया गया। जब उसे लगने लगा कि पुलिस उसे कभी भी दबोच सकती है, तो पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुए उसने कोर्ट मे सरेंडर कर दिया।

    बिहार के सासाराह की रहने वाली चार बच्चों की मां रूबी देवी के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर थाना की पुलिस फाइल में ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़े छह मामले दर्ज हैं। तीन दिनों की रिमांड पर रूबी देवी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। पुलिस को दिये अपने बयान में भाभी जी ने खुलासा किया कि ड्रग्स के गंदे धंधे में उसका पूरा परिवार शामिल है। पति, देवर से लेकर घर के सारे सदस्य इस ड्रग्स तस्करी में उसका साथ देते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि वह घर पर ही ब्राउन शुगर तैयार करती थी। इसके बाद उसे अलग-अलग इलाके में सप्लाई करवाती थी। इस काम के लिए वह बड़ा नेटवर्क खड़ा कर चुकी है। भाभी जी और उसके कई ‘देवर’ यानी ड्रग्स पेडलर अब रांची पुलिस के शिकंजे में हैं। वहीं, कई जमानत पर बाहर निकल चुके हैं।

    Also Read : घर में लगी आ’ग, लाखों का सामान खाक, परिवार ने साजिश की जताई आशंका

    Notorious drug smuggler Bhabhi Ji is now in the clutches of the police the whole family is involved in the business कुख्यात ड्रग्स तस्कर भाभी जी अब पुलिस के शिकंजे में पूरा परिवार धंधे में शामिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“नशा नहीं, शिक्षा हमारा नारा”… इस नारे के साथ युवाओं को जगा रही पलामू पुलिस
    Next Article कदमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद स्टेशन पर 41 लाख से ज्यादा नकदी बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में

    September 23, 2025
    झारखंड

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिखा अद्भुत नजारा

    September 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कांके रिसॉर्ट के संचालक के घर पर मंगायी गई नोट गिनने की मशीन, रेड में खंगाले जा रहे कागजात

    September 23, 2025
    Latest Posts

    नवरात्रि में इन 4 चीज़ों को हटा दें घर से, वरना रुठ सकती हैं मां दुर्गा

    September 23, 2025

    धनबाद स्टेशन पर 41 लाख से ज्यादा नकदी बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में

    September 23, 2025

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिखा अद्भुत नजारा

    September 23, 2025

    कांके रिसॉर्ट के संचालक के घर पर मंगायी गई नोट गिनने की मशीन, रेड में खंगाले जा रहे कागजात

    September 23, 2025

    शिबू सोरेन की गाथा अब पढ़ाई जाएगी झारखंड के स्कूलों में, 2026 से बदलेगा सिलेबस…

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.