Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 11:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»न शुल्क, न लम्बी न्यायिक प्रक्रिया, विवाद का समाधन सरल तरीके से : राजेश कुमार सिन्हा
    झारखंड

    न शुल्क, न लम्बी न्यायिक प्रक्रिया, विवाद का समाधन सरल तरीके से : राजेश कुमार सिन्हा

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJuly 3, 2025Updated:July 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजेश कुमार सिन्हा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा गुरुवार को रूगढ़ीगढ़ा मधुकम क्षेत्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नालसा की दो प्रमुख योजनाओं – ‘साथी’ और ‘डॉन’ पर आधारित था।

    नशा मुक्ति पर ज़ोर

    एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा ने ‘डॉन’ योजना के तहत एनडीपीएस एक्ट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज बनाना डालसा का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए गली, मोहल्लों और कस्बों में लगातार कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, क्योंकि नशीले पदार्थ मानसिक बीमारियों और अपराध की ओर ले जाते हैं।

    बेसहारा बच्चों को मिले सहारा

    ‘साथी’ योजना पर बोलते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि निराश्रित और बेसहारा बच्चों को आश्रय और सहायता देना डालसा की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा बच्चा हो तो उसे चिन्हित कर टोल फ्री नंबर 15100 पर सूचित करें, जिससे उसे सहायता मिल सके।

    मध्यस्थता अभियान का भी उल्लेख

    उन्होंने बताया कि झालसा के निर्देश पर 1 जुलाई से 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत वादकारी अपने मामलों का समाधान मध्यस्थता के माध्यम से जल्दी और बिना शुल्क के कर सकते हैं। न्यायालयों के माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक वादों का निपटारा हो सके।

    सरकारी योजनाओं की जानकारी

    पीएलवी पी.के. उपाध्याय ने वृद्धा और विधवा पेंशन की जानकारी दी, जबकि ममता कुमारी और सुरज वर्मा ने “मईंया सम्मान योजना” और अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

    सैकड़ों बच्चों की पहचान

    डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने बताया कि ‘साथी’ योजना के तहत अब तक 1200 से अधिक बेसहारा बच्चों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में डालसा की टीम द्वारा जागरूकता से जुड़े पम्पलेट और लिफलेट भी वितरित किए गए।

    इस कार्यक्रम में एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी पी.के. उपाध्याय, ममता कुमारी, सुरज कुमार वर्मा, एनजीओ से रीतू खलखो और सन्नी कुमार राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

    Also Read : स्वास्थ्य मंत्री ने हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से अस्पताल में मिलकर जाना हालचाल

    Destitute Children District Legal Services Authority DLSA DON Scheme Drug De-addiction government schemes Jharkhand news legal aid Legal Awareness Program Mediation Campaign NALSA ranchi Rugdigarha Madhukam Saathi Scheme Social Awareness कानूनी सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ झारखंड समाचार डालसा डॉन योजना नशा मुक्ति नालसा बेसहारा बच्चे मध्यस्थता अभियान रांची रूगढ़ीगढ़ा मधुकम विधिक जागरूकता कार्यक्रम सरकारी योजनाएं साथी योजना सामाजिक जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के सोनी अलंकार ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने वाला धनबाद से गिरफ्तार
    Next Article मुहर्रम को लेकर आदित्यपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक…

    Related Posts

    झारखंड

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    DC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद

    August 18, 2025
    Latest Posts

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025

    परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…

    August 18, 2025

    DC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद

    August 18, 2025

    सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…

    August 18, 2025

    PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.