Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 10:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : टोलों के बीच संपर्क पथ के बचे हुए कार्य को तेजी से करें पूरा : नीतीश
    बिहार

    बिहार : टोलों के बीच संपर्क पथ के बचे हुए कार्य को तेजी से करें पूरा : नीतीश

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को टोलों और बसावटों के बीच सपंर्क पथ का सत्यापन कराए जाने का निर्देश देते हुए आज कहा कि यदि कहीं कार्य बचा हुआ है तो उसे तेजी से पूर्ण कराएं।

    श्री कुमार ने बुधवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि लोगों को सुलभ संपर्क प्रदान करने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत सभी टोलों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि टोलों और बसवाटों के बीच संपर्क पथों का भौतिक सत्यापन कराएं और यदि कार्य बचे हुए हैं तो उसे तेजी से पूर्ण कराएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की लगातार रखरखाव कराएं। सड़कों का रखरखाव विभाग द्वारा ही किया जाय। विभाग के अभियंता इस कार्य को गंभीरता से लें और इसे गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पथ निर्माण के लिए अतिरिक्त संपर्कता कार्यक्रम के तहत विभाग कार्ययोजना बनाकर आगे का काम तेजी से करें।

    समीक्षा बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ग्रामीण सड़कों के निर्माण की अद्यतन स्थिति, टोलों एवं बसावटों की संपर्कता की अद्यतन स्थिति, ग्रामीण पथों के अनुरक्षण कार्य, नई रखरखाव निगरानी प्रणाली, ग्रामीण संपर्कता के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण के आधार पर पथों की जानकारी एवं विभाग द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

    बैठक में ग्रामीण कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार एवं अनुपम कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के सचिव विनय कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल समेत ग्रामीण कार्य विभाग के वरीय अभियंता उपस्थित थे।

    Bihar news Latest news Nitish kumar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक में 1.15 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
    Next Article रजरप्पा मंदिर में बलि चढ़ाने आये श्रद्धालुओं व पिकनिक मनाने वालों को परोसी जा रही थी अवैध तरीके से शराब, पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा दुकानदार को

    Related Posts

    बिहार

    नीतीश कुमार के साथ किसने-किसने ली मंत्रीपद की शपथ… जानें

    November 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश कुमार ले रहे मुख्यमंत्री पद की शपथ… देखें LIVE

    November 20, 2025
    बिहार

    बेगूसराय में अचानक धंस गया स्कूल का फर्श, 9 छात्र घायल

    November 20, 2025
    Latest Posts

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    November 20, 2025

    बोकारो में बाइक लिफ्टरों की कमर तोड़ी पुलिस ने, सरगना समेत तीन गिरफ्त में

    November 20, 2025

    नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सुदेश महतो, कहा– बिहार की ऐतिहासिक जीत का असर झारखंड में भी दिखेगा

    November 20, 2025

    डीसी भजंत्री ने जिले के विकास और जनसेवा के लिए कसी कमर, दिये सख्त निर्देश

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.