Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नीतीश-नायडू होंगे किंग मेकर
    झारखंड

    नीतीश-नायडू होंगे किंग मेकर

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा तो छू लिया है, लेकिन अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू किंग मेकर की भूमिक में आ गये हैं. लोकसभा चुनाव में एनडीए को 292 सीटों पर जीत मिली है, वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने 234 सीटें जीतीं हैं. इससे यह साफ है कि इस बार एनडीए का सामना एक मजबूत विपक्ष से होगा. भाजपा ने 240 सीटें जीती हैं. ऐसी स्थिति में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू देश की सत्ता के सूत्रधार होंगे.

    जदयू ने 12 सीटें जीती है

    देश में बनने वाली सरकार की मजबूती में नीतीश-नायडू की भूमिका अहम मानी जा रही है. बिहार में भाजपा और जदयू ने 12-12 सीटों पर चुनाव जीता है, वहीं लोजपा (आर) ने भी अपने कोटे की पांचों सीटें जीत ली हैं. उधर आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने 25 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज की है. नीतीश और नायडू हाल में ही भाजपा के साथ आये हैं. हालांकि इन दोनों के साथ भाजपा का रिश्ता बहुत पुराना रहा है.

    10 साल बाद लौटा गठबंधन की अहमियत का दौर

    देश में गठबंधन की अहमियत का दौर 10 साल बाद फिर लौटा है. जो जनादेश मिला है उसमें भाजपा अब अकेले सरकार नहीं बना सकती. एनडीए को 400 पार और भाजपा को 370 पार ले जाने की भाजपा की रणनीति कामयाब नहीं हो पायी. उत्तर प्रदेश ने भाजपा को काफी बड़ा झटका दिया है. उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां लोकसभा की 80 सीटें है. भाजपा के लिए पिछले दो लोकसभा चुनावों में यह राज्य खेल बदलने वाला साबित हुआ है. पिछली बार 62 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा इसबार सिर्फ 33 सीटें जीत चुकी है. वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने भाजपा के खेल बिगाड़ दिया.

    Bjp chandrababu india allince Jdu Modi naidu NDA Nitish TDP
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleथोड़ी देर में एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे नीतीश और तेजस्वी, एनडीए-इंडी गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल
    Next Article पंजाब रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर ने मनाया पर्यावरण जागरूकता सप्ताह

    Related Posts

    झारखंड

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025
    झारखंड

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.