Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 9:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»750 करोड़ के प्रोजेक्ट से राजगीर में चमकेगा खेल परिसर, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
    बिहार

    750 करोड़ के प्रोजेक्ट से राजगीर में चमकेगा खेल परिसर, नीतीश कुमार ने किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नीतीश कुमार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार के मशहूर पर्यटन स्थल राजगीर को बड़ी सौगात दी. उन्होंने कहा राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय खेल पुस्तकालय बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने शनिवार को राजगीर भ्रमण के दौरान यह घोषणा की. नीतीश कुमार ने राजगीर खेल परिसर के साथ 750 करोड़ में बन रही अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया. इन सबके साथ मुख्यमंत्री ने इनडोर और आउटडोर स्टेडियम के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी और निर्माणाधीन स्टेडियम का भी निरीक्षण किया. साथ ही एयरपोर्ट के लिए चिन्हित जमीन को भी देखा

    खेल अकादमी से प्रतिभावान युवकों मिलेंगे को नए अवसर

    नीतीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि बचे हुए कार्य को तेजी से पूर्ण कराएं. उन्होंने कहा इस खेल अकादमी में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुणवत्ता ढंग से कार्यों को पूरा करें. इस अकादमी में अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध होंगी. यह अकादमी देश के लिए अनोखी है. यहां कई खेलों के ट्रेनिंग सेंटर भी होंगे. इन प्रयासों से राज्य में खेल के लिए वातावरण बनाने में मदद मिलेगी. प्रतिभावान युवकों को नए अवसर मिलेंगे

    ऐतिहासिक स्थल होने के कारण राजगीरके लिए खेल परिसर बहुत महत्वपूर्ण

    नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर एक ऐतिहासिक स्थल है. सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम यहां किया गया है. राजगीर पर्यटकों का केंद्र बन गया है. यहां बड़ी तादात में पर्यटक आते हैं. ऐसे में खेल परिसर राजगीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. राजगीर में अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को आने के लिए सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहें हैं.

    खिलाडियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द सुविधाओं को बहाल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की सभी सुविधाओं को बहाल किया जाय. उन्होंने खेल परिसर और भवन निर्माण के अधिकारियों निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को कोई दिक्कत नही होनी चाहिए. 29 अगस्त को खेल दिवस है. इस मौके पर स्टेडियम का शुभारंभ किया जा सकता है.

    750 करोड़ की योजनाएं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी अंतर्राष्ट्रीय खेल पुस्तकालय आउटडोर स्टेडियम इनडोर स्टेडियम एयरपोर्ट ऐतिहासिक स्थल खेल अकादमी खेल दिवस खेल परिसर नीतीश कुमार पर्यटकों प्रतिभावान युवा राजगीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किश्त महिलाओं के खातों में पहुंची
    Next Article इस कंपनी के कर्मचारी को मिला 5 करोड़ रुपये का मुआवजा, जानें क्यों

    Related Posts

    बिहार

    केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला : बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में NH का जिम्मा अब NHAI के पास

    August 13, 2025
    ट्रेंडिंग

    125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

    August 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के सभी 38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय 

    August 12, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

    August 13, 2025

    केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला : बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में NH का जिम्मा अब NHAI के पास

    August 13, 2025

    झारखंड की बेटियों ने फिर लहराया परचम, हरियाणा को हराकर हॉकी चैंपियन बनी जूनियर टीम

    August 13, 2025

    WhatsApp लाया नया AI फीचर ‘राइटिंग हेल्प असिस्टेंट’, मेसेजिंग होगी और आसान

    August 13, 2025

    रांची से पुरी समेत कई रूटों पर वंदे भारत चलाने की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.