Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jul, 2025 ♦ 9:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»68 के हुए नितिन गडकरी: पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई
    ट्रेंडिंग

    68 के हुए नितिन गडकरी: पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बधाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के उन्नयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “मेरे कैबिनेट सहयोगी नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की प्रार्थना करता हूं, ताकि आप राष्ट्र की सेवा करते रहें.”

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी नितिन गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं.” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, कर्मठ एवं जनप्रिय राजनेता, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. श्री सिद्धिविनायक, भगवान श्री गणेश जी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है.”

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा, “हमारे नेता, जो नए भारत के बुनियादी ढांचे की प्रगति को समर्पित हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके दीर्घ जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.” केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी, भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को शुभ जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं. विघ्नहर्ता भगवान गणपति बप्पा से आपके स्वस्थ, सुखद, सुदीर्घ तथा यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”

    Also Read : लालू परिवार के घर गूंजी किलकारी, तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता

    68th birthday 68वां जन्मदिन Amit shah Birthday Birthday Wishes Bjp Cabinet Minister Healthy Life Highways Minister Indian politics Infrastructure Longevity Modi government National service Nitin gadkari PM modi Road Transport social media Union Home Minister Union Minister X Platform अमित शाह एक्स प्लेटफॉर्म केंद्रीय गृह मंत्री केंद्रीय मंत्री कैबिनेट मंत्री जन्मदिन जन्मदिन की शुभकामनाएं दीर्घायु नितिन गडकरी पीएम मोदी बुनियादी ढांचा भाजपा भारतीय राजनीति मोदी सरकार राजमार्ग मंत्री राष्ट्र सेवा सड़क परिवहन सोशल मीडिया स्वस्थ जीवन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने की आ’त्मह’त्या
    Next Article BREAKING : JAC 10th का RESULT जारी, यहां करें चेक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    5 IPS और दो DSP सहित 40 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को मिलेंगे पदक

    July 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाओं के गले से चेन झपटने वाला धराया, गलाया हुआ सोना जब्त

    July 15, 2025
    झारखंड

    रांची DC ने अधिकारियों और कर्मियों को बांटा हेल्थ कार्ड

    July 15, 2025
    Latest Posts

    5 IPS और दो DSP सहित 40 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को मिलेंगे पदक

    July 15, 2025

    पत्नी को गले लगाकर ब्लेड से गला रेता फिर नाले में फेंकी लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 15, 2025

    महिलाओं के गले से चेन झपटने वाला धराया, गलाया हुआ सोना जब्त

    July 15, 2025

    रांची DC ने अधिकारियों और कर्मियों को बांटा हेल्थ कार्ड

    July 15, 2025

    अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दिया जाये भारत रत्न : झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन

    July 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.