Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 9:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात उत्तम यादव के नौ गुर्गे धराये, हथियार, गोलियां सहित अन्य सामान जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात उत्तम यादव के नौ गुर्गे धराये, हथियार, गोलियां सहित अन्य सामान जब्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुख्यात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : कुख्यात उत्तम यादव गैंग को हजारीबाग पुलिस ने तीखी चोट दी है। पुलिस ने गैंग के नौ गुर्गों को धर दबोचा है। धराये गुर्गों के नाम शक्ति गिरी उर्फ साईको टाईगर, मनीष यादव, मुकेश कुमार सोनी, राहुल कुमार वर्मा, शुभम अग्रवाल, गोलु कुमार, रवि रौशन कुमार, नितिश कुमार और बादल कुमार सिंह बताये गये। इनमें से नितिश कुमार और बादल सिंह हजारीबाग के रहने वाले हैं। वहीं बाकी लोग चतरा के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने 9 एमएम का एक पिस्टल, 7.65 एमएम का एक पिस्टल, 7.65 एमएम की जिन्दा गोली, 9 एमएम की जिन्दा गोली, KF 8 एमएम की जिंदा गोली, ग्रांड विटारा कार, पल्सर बाइक सहित अन्य सामान जब्त किया है। ये लोग उत्तम यादव के इशारे पर काम करते हैं। बीते 22 जून को दिन के करीब दो बजे हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स में रंगदारी के वास्ते इन लोगों ने ही फायरिंग की थी। आज सभी को पुलिस ने भरे बाजार परेड कराया, ताकी लोगों के मन से इनका डर निकल सके। साथ ही यह मैसेज जाये कि अपराधी कोई भी हो, पुलिस से नहीं बच सकता। इस बात का खुलासा आज यानी गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने मीडिया के सामने किया।

    SP अंजनी अंजन ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात उत्तम यादव के कुछ गुर्गे एक काले रंग की पल्सर बाइक पर हथियार बंद दो लड़के एक ग्रांड विटारा कार में अपने अन्य 5-6 साथियों के साथ हजारीबाग शहर के संत कोलंबस कॉलेज रोड में घूम रहे हैं। उनका इरादा नेक नहीं लग रहा है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मिली इंफॉर्मेशन पर सदर SDPO IPS अधिकारी अमित आनंद की देखरेख में SIT गठित की गयी। गठित SIT ने तुरंत कार्मेल स्कूल मोड़ संत कोलंबस कॉलेज से बस स्टैंड की तरफ आने वाली रोड में एंटी क्राईम चेकिंग शुरू की। इसी दरम्यान एक काले रंग की पल्सर बाइक और उसी बाइक के पीछे एक ग्रांड विटारा कार आते दिखाई दी। पुलिस ने दोनों गाड़ी को रुकने का ईशारा किया तो दोनों भागने लगे। दोनों गाड़ियां वेल्स ग्राउंड के पीछे झाड़ी की ओर कच्ची रास्ता में भाग रही थी। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों गाड़ियों को रोक लिया। तभी बाइक सवार दो लड़के बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर धर दबोचा। वहीं, कार सवार पांच लोगों को भी गिऱप्तार कर लिया गया। बाइक और कार में से शक्ति गिरी उर्फ साईको टाईगर, मनीष यादव, मुकेश कुमार सोनी, राहुल कुमार वर्मा, शुभम अग्रवाल, गोलु कुमार और रवि रौशन कुमार को अरेस्ट किया गया। इन लोगों के पास से हथियार, गोलियां और अन्य सामान बरामद किये गये।

    कड़ाई से पूछताछ करने पर इनलोगों ने कई खुलासे किये। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि ये लोग कुख्यात उत्तम यादव के इशारे पर जहां-तहां हत्या, रंगदारी, लूट और फायरिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। उत्तम यादव के इशारे पर ही बीते 22 जून को हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स में रंगदारी के वास्ते गोलियां बरसायी थी। इने लोगों की निशानदेही पर फायरिंग में शामिल दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें नितिश कुमार और बादल कुमार सिंह शामिल थे। इन दोनों के पास से पुलिस ने जिंदा गोली, दो मोबाइल और गमछा बरामद किया।

    Also Read : देवघर जिला प्रशासन ने निर्धारित की चूड़ा, पेड़ा और ईलायची दाना की कीमतें

    arms bullets and other items seized Nine henchmen of notorious Uttam Yadav arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन
    Next Article चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मुलाकात, NDA में सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

    Related Posts

    झारखंड

    लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    August 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    August 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु आज PM से करेंगे मुलाकात, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

    August 18, 2025
    Latest Posts

    लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    August 18, 2025

    कुख्यात अपराधी विजय सहनी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गो’ली

    August 18, 2025

    झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    August 18, 2025

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु आज PM से करेंगे मुलाकात, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

    August 18, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 18 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.