Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 8:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»थमने का नाम नहीं ले रहा नागरिकता कानून के खिलाफ उग्र विरोध-प्रदर्शन, अब तक नौ की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    थमने का नाम नहीं ले रहा नागरिकता कानून के खिलाफ उग्र विरोध-प्रदर्शन, अब तक नौ की मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली/लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहा उग्र विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत हो गई। दिनभर कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, अलीगढ़, संभल, बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन हुए।
    जुमे की नमाज के बाद हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। मेरठ में हुए हिंसक प्रदर्शन को काबू करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बिजनौर में दो, संभल और कानपुर में एक-एक प्रदर्शनकारी की मौत हुई।

    वहीं, वाराणसी में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। कानपुर में हुई फायरिंग में 13 लोग घायल हो गए। बवाल के चलते 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी गई है। यूपी के सभी शिक्षण संस्थान शनिवार को बंद कर दिए गए हैं।

    कानपुर में बाबूपुरवा ईदगाह मैदान के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तीन जेब्रा बाइक समेत चार गाड़ियां फूंक दीं। पथराव के साथ ही पुलिस पर फायरिंग की और हथगोले फेंके। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 13 प्रदर्शनकारियों को गोली लगी। वहीं, दो सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों को भी चोट आई है। पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया।

    मेरठ में हापुड़ रोड पर थाना नौचंदी के पास भीड़ ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग की और तीन पुलिस चौकियां फूंक दी। इस दौरान एक उपद्रवी की मौत हो गई, जबकि एसपी सिटी समेत सात पुलिसकर्मी घायल हुए। उपद्रवियों ने कई बाइक भी फूंक दी।

    कुछ पुलिसकर्मियों व मीडियाकर्मियों को बंधक बना लिया। संभल में पुलिस की तीन बाइकें फूंक दी गईं। पुलिस फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। वहीं, बिजनौर में दो उपद्रवी मारे गए हैं। तीन पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। मुजफ्फरनगर में गोली लगने से तीन लोग घायल हुए हैं।
    फर्रुखाबाद और उन्नाव में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को काबू किया। गोरखपुर में नमाज के बाद उग्र भीड़ ने जबरदस्त पथराव किया और पीएसी के एडिशनल एसपी की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। दुकानों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पथराव में दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। गाजियाबाद में कैलाभट्टा में पुलिस पर पथराव कर दिया। उग्र भीड़ को थामने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
    फिरोजाबाद में नालबंदान चौकी फूंक दी गई। पुलिस की जीप और पांच बाइक भी आग के हवाले कर दी। हाथरस और अलीगढ़ में भी पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सहारनपुर के देवबंद में प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान खानकाह पुलिस चौकी के पास दीवार गिर गई, जिसमें तीन लोग दब गए। शामली शहर के आजाद चौक में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया। बागपत के रटौल गांव में बाजार बंद रहे।
    दिल्ली में आगजनी, डीसीपी का सिर फूटा
    दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में हाथों में तिरंगा और ‘लोकतंत्र बचाओ’ लिखे बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दिल्ली गेट पर रोक लिया गया। देर शाम यहां प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया और एक वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

    राजबीर सिंह के सिर में चोट आई। इसके अलावा आठ पुलिसकर्मियों और करीब 25 उपद्रवी घायल हुए हैं। वहीं, 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। निषेधाज्ञा लगे होने के बावजूद सीलमपुर में सैकड़ों लोगों ने मार्च निकाला। कुछ दिन पहले ही इसी इलाके में जमकर बवाल हुआ था। भारी विरोध के बाद एहतियातन 17 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया।

    • कानून के समर्थन में जुटे लोग, लगाए नारे

    दिल्ली के कनॉट प्लेस में शुक्रवार शाम नागरिकता कानून के समर्थन में लोग इकट्ठा हुए। सैकड़ों लोग हाथों में ‘वी सपोर्ट सीएए’ और ‘वी सपोर्ट दिल्ली’ के बैनर लिए कानून के समर्थन में नारे लगाए।

    नमाज खत्म होने के बाद लोगों के बीच चंद्रशेखर, नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी, कांग्रेस नेता व चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा और मटियाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे शोएब इकबाल का साथ मिला। नमाज खत्म होने के बाद संविधान की किताब लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर लोगों के बीच दिखे।
    लेकिन चकमा देकर फरार हो गए। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह के निवास के बाहर प्रदर्शन कर रही पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी को हिरासत में लिया गया।

    • केरल में तोड़फोड़, जबलपुर में कर्फ्यू

    केरल में कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक आरटीसी बसों को भी रोका और तोड़फोड़ की। कोझिकोड में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जाम लगाया और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। महाराष्ट्र के नांदेड़, परभणी और बीड में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों पर पथराव किया। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद दो इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में तनावपूर्ण शांति रही। असम में सात दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल : गड़बड़ाता दिख रहा है भाजपा का गणित, जेएमएम, कांग्रेस व आरजेडी गठबंधन की जीत संभव !
    Next Article एक जुलाई 1987 से पहले जन्मे सभी कानूनन भारतीय नागरिक हैं, सीएए पर सरकार ने मांगे सुझाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किन्नर, किया अनोखा प्रदर्शन

    June 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025
    देश

    एअर इंडिया की लापरवाही पर DGCA का सख्त एक्शन, तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश

    June 21, 2025
    Latest Posts

    अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किन्नर, किया अनोखा प्रदर्शन

    June 21, 2025

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    June 21, 2025

    छात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.