Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Feb, 2026 ♦ 8:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेल से रिहा हुए नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
    जोहार ब्रेकिंग

    जेल से रिहा हुए नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनय सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नेक्सजेन ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक और कारोबारी विनय कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद हजारीबाग जेल से रिहा कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 फरवरी को उन्हें जमानत प्रदान की थी, जिसके बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई। विनय सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों और जांच एजेंसियों में कुल चार मामले दर्ज हैं। इन मामलों में शराब घोटाला, गैर मजरुआ जमीन की खरीद-बिक्री और आय से अधिक संपत्ति जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

    शराब घोटाला मामले में पहले मिल चुकी है राहत

    शराब घोटाला मामले में विनय सिंह को पहले ही रांची की एसीबी कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने अदालत को बताया था कि प्राथमिकी में उनका नाम सीधे तौर पर दर्ज नहीं है और न ही शराब टेंडर या सप्लाई प्रक्रिया में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका सामने आई है। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि उन्हें केवल पूर्व आईएएस अधिकारी विनय चौबे का मित्र होने के कारण इस मामले में घसीटा गया है और यह कार्रवाई राजनीतिक प्रेरणा से की गई है। हालांकि इस मामले की जांच अभी जारी है।

    हजारीबाग में जमीन मामले में हुई थी गिरफ्तारी

    हजारीबाग में 28 डिसमिल ‘गैर मजरुआ खास’ जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वे इसी केस में हजारीबाग जेल में बंद थे। एसीबी ने उन पर अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगाया है। जांच एजेंसी इस मामले में दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

    पूर्व पार्टनर ने भी दर्ज कराया है मामला

    विनय सिंह की कानूनी परेशानियां यहीं खत्म नहीं होतीं। नेक्सजेन कंपनी में उनके पूर्व पार्टनर दीपक कुमार ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह मामला करीब 25 साल पुराना बताया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विनय सिंह ने उन पर अनैतिक दबाव बनाकर जबरन शेयर ट्रांसफर करवा लिए थे।

    आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर

    फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विनय कुमार सिंह जेल से बाहर आ चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच जारी है। आने वाले दिनों में इन मामलों की सुनवाई और जांच की दिशा पर सबकी नजर रहेगी।

    Also Read : टिनप्लेट मैदान ह’त्याकांड का खुलासा, चार शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे

    gets major relief from Supreme Court Nexgen owner Vinay Singh released from jail जेल से रिहा हुए नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटिनप्लेट मैदान ह’त्याकांड का खुलासा, चार शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article JSSC CGL 2023 पेपर लीक : CID के शिकंजे में मुख्य आरोपी अनीश कुमार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोहरे से ठिठुरन, धूप से राहत : झारखंड में मौसम रहेगा सुहाना

    February 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PLFI के 6 उग्रवादियों को 10-10 साल की सजा, एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला

    February 13, 2026
    जामताड़ा

    नकलमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, फतेहपुर में एसडीएम ने लिया जायजा

    February 13, 2026
    Latest Posts

    कोहरे से ठिठुरन, धूप से राहत : झारखंड में मौसम रहेगा सुहाना

    February 14, 2026

    Aaj Ka Rashifal, 14 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    February 14, 2026

    PLFI के 6 उग्रवादियों को 10-10 साल की सजा, एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला

    February 13, 2026

    नकलमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, फतेहपुर में एसडीएम ने लिया जायजा

    February 13, 2026

    मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर पहुंचे डीसी भजंत्री, परखी तैयारियां

    February 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.