Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jun, 2025 ♦ 3:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»नवविवाहिता की ग’ला दबाकर ह’त्या, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप
    बिहार

    नवविवाहिता की ग’ला दबाकर ह’त्या, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दहेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    West Champaran : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला एक नवविवाहिता की बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त मुस्ताक मियां की पत्नी रोजी खातून (20) के तौर पर की गई है। पत्नी की मौत के बाद पति समेत परिवार के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने इल्जाम लगया है कि ससुराल वालों ने दहेज के चलते रोजी की हत्या कर दी। घटना साठी थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव की है।

    गले पर निशान और बंधे पैर से हत्या की आशंका

    मिली जानकारी के अनुसार रोजी की शादी एक वर्ष पूर्व मुस्ताक मियां से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर रोजी को लगातार प्रताड़ित करते थे और उसकी पिटाई भी की जाती थी। रोजी के चाचा इस्राफील मियां ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रोजी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जब वे परिवार के साथ पकड़िहार पहुंचे, तो रोजी की डेड बॉडी पलंग पर पड़ी मिली। उसके गले पर काले निशान और दोनों पैरों के अंगूठे बंधे होने से हत्या की आशंका जताई गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। रोजी के पिता जैनुल मियां ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले लंबे समय से दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, “हमारी बेटी को इंसाफ चाहिए। दोषियों को सख्त सजा मिले, यही हमारी मांग है।”

    जांच में जुटी FSL टीम

    घटना की सूचना मिलते ही साठी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थानेदार विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें एसआई नितेश कुमार, दरोगा अमरजीत कुमार, मनोज कुमार, शशिकांत शर्मा, जमादार शैलेंद्र सिंह और महिला पुलिस बल शामिल थीं, घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दहेज हत्या का प्रतीत होता है। FSL टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस को अभी तक परिजनों से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन थानेदार ने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी है।

    Also Read : ‘बॉस’ के लिए लोगों को ठगने वाला SSB जवान चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Bihar Crime News Bihar dowry case Bihar news Bihar police action dowry death case Dowry Harassment in-laws absconding newlywed woman murder Pakadihar village post-marriage murder Rozi murder case Sathi police station West Champaran incident women's crime Bihar women's safety दहेज प्रताड़ना दहेज हत्या मामला नवविवाहिता की हत्या पकड़िहार गांव पश्चिम चंपारण खबर बिहार क्राइम न्यूज बिहार पुलिस कार्रवाई बिहार समाचार महिला अपराध बिहार महिला सुरक्षा रोजी मर्डर केस शादी के बाद हत्या ससुराल वाले फरार साठी थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक ही परिवार के छह लोग अचानक हुए बीमार, खाने में खाया था देशी मशरूम
    Next Article बिहार में चुपके से लागू हो रहा NRC, गरीबों के खिलाफ ‘क्रूर मजाक’ : ओवैसी

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश कुमार ने आम महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन

    June 28, 2025
    बिहार

    टूटी बिजली की तार के चपेट में आया मिठाई दुकानदार, इलाज के दौरान मौ’त

    June 28, 2025
    बिहार

    खेत में मिली जवान लड़के की ला’श, इलाके में सनसनी

    June 28, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश कुमार ने आम महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन

    June 28, 2025

    हाथी ने गौशाला की चहारदिवारी तोड़ी, कर्मचारियों में दहशत का माहौल…

    June 28, 2025

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाईयों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौ’त

    June 28, 2025

    टूटी बिजली की तार के चपेट में आया मिठाई दुकानदार, इलाज के दौरान मौ’त

    June 28, 2025

    खेत में मिली जवान लड़के की ला’श, इलाके में सनसनी

    June 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.