Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 1:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नए साल पर राज्य केे पिकनिक स्पॉटों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    जोहार ब्रेकिंग

    नए साल पर राज्य केे पिकनिक स्पॉटों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। नए साल को लेकर पूरे राज्य केे पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पिकनिक स्पॉटों व तीर्थ स्थलाेें पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया है। साथ देवघर के बाबा बैजनाथ धाम, रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका मंदिर (रजरप्पा), पहाड़ी मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
    इस संबंध में मंगलवार को एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि रांची में नए साल को लेकर होटल रेस्टोरेंट और पिकनिक स्पॉट पर पहुंचने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नए साल पर शराब पीकर वाहन चलाने या तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे वाहन चालकों का वाहन जब्त कर उन्हें पैदल घर जाने देने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दियेे गयेे हैंं। भीड़ में छेड़खानी करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के लिये सादे लिबास में महिला पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि रांची जिले के किसी भी नदी, जलाशयों और डैम में बिना लाइफ जैकेट पहनकर वोटिंग या तैराकी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डैम एवं पर्यटन स्थल पर तैनात मजिस्ट्रेट पुलिस अफसर और जवान की इस पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है।
    उन्होंने बताया कि जिले के सभी पर्यटन स्थल और पार्क सहित कुल 60 स्थानों पर 23 मजिस्ट्रेट 60 पुलिस अफसर और 500 से अधिक जवानों की प्रतिनियुक्ति 2 जनवरी तक के लिए की गई है। हुंडरू जोन्हा फॉल दशम और सीता फॉल सहित रांची जिले के सभी जलाशयों में स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई है। पर्यटन स्थलों के खतरनाक स्थान को चिन्हित कर वहां बोर्ड लगाया गया है। सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अफसर को अपने अपने स्थान से पुलिस कंट्रोल रूम में रिपोर्ट करने को कहा गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिले के 10 स्थानों एवं सिटी कंट्रोल रूम में अग्निशमन वाहन  तैनात रखने के भी निर्देश दिये गये हैं। इसके तहत अनगड़ा थाना, ओरमांझी, दशम फॉल पिठोरिया, रातू, धुर्वा, गोंदा, सिकिदिरी और सिटी कंट्रोल रूम में अग्निशमन वाहन रखे जाएंगे। साथ ही चार एंबुलेंस आवश्यक उपकरण जीवनरक्षक दवाओं के साथ सिटी कंट्रोल रूम में रखने का निर्देश डीसी राय महिमापत रे ने सिविल सर्जन को दिया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : टीपीसी उग्रवादियों ने चार वाहनों में लगाई आग
    Next Article धनबाद : प्रतिबंधित पशु का शव बरामद, आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने दिया धरना

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घर में घुस कर गृहस्वामी को दिखाया छुरा और फिर…

    September 10, 2025
    खूंटी

    झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा की तबीयत बिगड़ी, ऑपरेशन की सलाह

    September 10, 2025
    जमशेदपुर

    स्कूटी सवार बदमाश का पर्स छीनने का प्रयास, मां-बेटे घायल

    September 10, 2025
    Latest Posts

    घर में घुस कर गृहस्वामी को दिखाया छुरा और फिर…

    September 10, 2025

    असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें तारीख…

    September 10, 2025

    झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा की तबीयत बिगड़ी, ऑपरेशन की सलाह

    September 10, 2025

    स्कूटी सवार बदमाश का पर्स छीनने का प्रयास, मां-बेटे घायल

    September 10, 2025

    बोकारो में मा’रपीट का वीडियो वायरल, तीन बदमाश गिरफ्तार

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.