Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 2:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी होंगी पूर्व मंत्री बंधु की बेटी नेहा तिर्की
    झारखंड

    मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी होंगी पूर्व मंत्री बंधु की बेटी नेहा तिर्की

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मांडर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित उपचुनाव में कांग्रेस नेहा तिर्की को चुनाव लड़ाएगी। नेहा तिर्की पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पुत्री हैं। मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए नेहा तिर्की गुरुवार को नामांकन करेंगी। पूर्व विधायक बंधु तिर्की की पुत्री नेहा को कांग्रेस का टिकट मिलना लगभग तय है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से एक ही नाम भेजा गया है, इसकी घोषणा आज बुधवार शाम को हो सकती है।

    मालूम हो कि झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को एक मामले में सजा हो गई है। इस कारण उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। बंधु तिर्की कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं। चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को इस क्षेत्र की विरासत साैंपने का निर्णय लिया है। अब जनता मतदान के जरिए यह तय करेगी कि नेहा तिर्की विरासत संभालेंगी या नहीं।

    उधर, भाजपा और अन्य दलों की ओर से अभी तक इस उपचुनाव के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही कि भाजपा या आजसू की ओर से भी कोई प्रत्याशी मैदान में उतारा जा सकता है। नामांकन का कार्य जारी है। अभी तक यहां से किसी ने नामांकन नहीं किया है। किसी निर्दलीय प्रत्याशी के नाम की भी चर्चा सुनाई नहीं दे रही है।

    मालूम हो कि चुनाव आयोग ने सोमवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के अनुसार 6 जून 2022 तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। वहीं 7 जून 2022 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 9 जून 2022 तक नामांकन वापस लेने का समय है। आयोग की अधिसूचना के मुताबिक 23 जून 2022 को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 26 जून 2022 को वोटों की गिनती होगी। 28 जून 2022 को चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। मांडर विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल चुनाव आचार संहिता लागू है। आयोग के अनुसार, नामांकन रांची डीसी कार्यालय में होगा।

    इस क्षेत्र के विधायक रहे बंधु तिर्की पर आय से अधिक संपत्ति रखने का दोष साबित हो चुका है। इस वजह से 28 मार्च 2022 को चुनाव आयोग ने उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी थी। तभी से यह सीट खाली है। उसी समय से अनुमान लगाया जा रहा था कि अब बंधु तिर्की की बेटी चुनाव मैदान में उतरेगी। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट में शेल कंपनी की मेंटेनेबिलिटी पर 4 घंटे चली बहस, 3 जून को फैसला
    Next Article रांंची: महिला स्टेशन मास्टर ने RPF की महिला आरक्षी के साथ की मारपीट, FIR दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.