Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमुई : सड़क निर्माण कंपनी सहित अन्य संवेदकों से रंगदारी वसूलने वाला नक्सली  रवि चौधरी गिरफ्तार
    झारखंड

    जमुई : सड़क निर्माण कंपनी सहित अन्य संवेदकों से रंगदारी वसूलने वाला नक्सली  रवि चौधरी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमुई: सड़क निर्माण कंपनी सहित अन्य संवेदकों से रंगदारी वसूलने वाले एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार की दोपहर झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि झाझा थाना क्षेत्र के बूढ़ी खार निवासी संवेदक हरिओम शरण से रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

    गिरफ्तार शख्स बांका जिले के चिरोता गांव निवासी अशोक चौधरी का पुत्र रवि चौधरी बताया जाता है. एसडीपीओ ने बताया कि यह बिहार झारखंड के संवेदकों से डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम करता था. रवि चौधरी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बिहार के जमुई, झाझा, बांका, बेलहर,पटना सहित कई इलाकों में कार्य कर रहे संवेदकों से रंगदारी की मांग की थी.

    बिहार ही नहीं बल्कि झारखंड में भी इसने दहशत फैला रखा था. झारखंड के गिरिडीह, देवघर सहित कई इलाकों में भी इसके द्वारा संवेदकों से रंगदारी की मांग की गई थी. जिसको लेकर थानों में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. वहीं इस कांड में फरार चल रहे उक्त आरोपी को जमुई पुलिस ने 28 सितंबर को जमुई बाजार से गिरफ्तार कर लिया. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : नशे में धुत पति ने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी पत्नी की हत्या की, FIR दर्ज
    Next Article चाईबासा: प्रेम-प्रसंग मामले में 21 वर्षीय युवती की प्रेमी ने की हत्या, प्रेमिका पांच माह की गर्भवती थी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    क्राइम

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026
    Latest Posts

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    जन्मदिन विशेष : नदी तैरकर स्कूल जाने वाला वो लड़का, जिसने राजनीति में ‘मौसम वैज्ञानिक’ बन रच दिया इतिहास

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.