Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य निर्मल उरांव गिरफ्तार, दो हथियार और पांच जिंदा गोली बरामद
    झारखंड

    नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य निर्मल उरांव गिरफ्तार, दो हथियार और पांच जिंदा गोली बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2022Updated:January 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहारः गारू थाना क्षेत्र के डबरी गांव से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य निर्मल उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से दो हथियार और पांच जिंदा गोली भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार उग्रवादी गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरी गांव का रहने वाला है. गिरफ्तार नक्सली से पुलिस को पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

    निर्मल उरांव वर्ष 2002 से ही भाकपा माओवादी का सदस्य रहा है. वह मुख्य रूप से गुमला जिला के डुमरी क्षेत्र के इलाके में सक्रिय रहता था. इन दिनों वह एक अपना गिरोह बनाकर विभिन्न अपराधिक घटनाओं को अंजाम भी दे रहा था. पुलिस की लगातार बढ़ रही दबिश के कारण निर्मल उराव अपने पैतृक घर डबरी आकर छिप गया. इसी बीच लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी का उग्रवादी गांव में छुपा हुआ है. इस सूचना पर गारू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गयी. पुलिस की टीम ने निर्मल उरांव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. छानबीन के बाद पुलिस ने उसके पास से दो राइफल और 5 गोलियां बरामद की.

    डीएसपी राजेश कुजूर ने बताया कि निर्मल उरांव वर्ष 2002 में अपने गांव में ही एक व्यक्ति की हत्या कर दिया था. उसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए भागकर माओवादियों में शामिल हो गया था. इसी बीच वर्ष 2006 में वह पुलिस की गिरफ्त में भी आ गया और जेल भी गया. लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से नक्सलियों के साथ आपराधिक घटनाओं में शामिल हो गया था. लातेहार में नक्सली की गिरफ्तारी के खिलाफ बनाए गए छापामारी दल में गारू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव पुलिस अधिकारी शाहिद अंसारी तारापद महतो, सोना पासवान के अलावे पुलिस के जवान अंकित कुमार, लव कुमार दुबे और सत्येंद्र सिंह शामिल रहे.

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल पर 25 रुपए की राहत देने को लेकर हेमंत सरकार गंभीर, बैठक कर योजना को समय पर लागू करने का दिया निर्देश
    Next Article भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज: लंच तक साफ तौर पर दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में दिखाई पड़ रही

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.