Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 11:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष मुद्दा: सड़क पर भाजपा, सीएम-स्पीकर का फूंका पुतला, एसेंबली में हनुमान मंदिर और सरना भवन बनाने की मांग
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष मुद्दा: सड़क पर भाजपा, सीएम-स्पीकर का फूंका पुतला, एसेंबली में हनुमान मंदिर और सरना भवन बनाने की मांग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के आदेश से विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग से नमाज कक्ष आवंटित किए जाने के फैसले से आक्रोशित भाजपा ने रविवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया और स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका.

    राजधानी में हरमू चौक पर प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य साहू और मेयर आशा लकड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया और स्पीकर-सीएम का पुतला फूंका. बीजेपी ने सरकार पर एक वर्ग विशेष का तुष्टिकरण करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा के अंदर सरना भवन और हनुमान मंदिर बनाने की मांग की.

    झामुमो और कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. वहीं प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है लोगों को मुद्दा से भटकाने के लिए जानबूझकर यह फैसला लिया गया है.

    जेएमएम का बीजेपी पर राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप 

    इस मसले को लेकर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन सरकार की लोकप्रियता से घबराई भाजपा बेवजह के मुद्दे को हवा देकर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना चाहती है.

    प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
    रविवार को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हर तरह कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती दिखी, ज्यादातर नेता कार्यकर्ता बिना मास्क के ही थे और कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा. कोरोना का खतरा अभी बरकरार है तो सावधानी क्यों नहीं के सवाल पर मेयर ने झामुमो के कार्यक्रम से तुलना करने लगीं तो आदित्य साहू जो खुद बिना मास्क के भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे उन्होंने कैमरे पर कहा कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं, अब देखना होगा कि प्रशासन कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर क्या एक्शन लेती है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपैरालंपिक खेलों के समापन के साथ टोक्यो की आठ साल की ओलंपिक गाथा का अंत
    Next Article खूंटी के पेरवांघाघ फॉल में दोस्तों संग घूमने आयी जमशेदपुर की युवती बही, तलाश जारी

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.