पश्चिम सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिला में नक्सली हमले में शहीद हुए चाईबासा जिला बल के वीर जवान लखींद्र मुंडा को उनके पैतृक गांव टोयबो झरझरा में शनिवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कार्यक्रम में शिरकत कर शहीद जवान की प्रतिमा और तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहादत दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद के परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उनकी वीरता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान शहीद जवान की मां समेत परिवार के कई सदस्य भावुक हो उठे और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
सांसद जोबा मांझी ने इस दौरान कहा कि लखींद्र मुंडा जैसे वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और हमें उनकी शौर्यगाथा पर गर्व है।
उल्लेखनीय है कि 31 मई 2020 को नक्सलियों ने एक हमले में लखींद्र मुंडा सहित एक अन्य जवान की निर्मम हत्या कर दी थी। उनकी स्मृति में हर वर्ष गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है।
इस मौके पर होयोहातु के मुखिया रघुनाथ गुंदुवा, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, ताराकांत सिजुई, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, कमल लाल राम, प्रदीप महतो सहित झरझरा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Also read: सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की हुई मौ’त
Also read: ADG तदाशा मिश्रा के घर सेंधमारी, 10 लाख के नुकसान का अनुमान
Also read: मजदूर के बेटे ने 94.8% अंक लाकर किया कमाल, बना साइंस 12वीं का तीसरा टॉपर…
Also read: बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाई 1.5 लाख की संपत्ति